Friday, 21 August 2020

Sushant Singh Rajput केस में अब यह 'युवा नेता' कौन? बीजेपी नेता ने किया संदिग्ध भूमिका का इशारा

loading...


बॉलिवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या के मामले में जांच का आदेश मिलने के बाद सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच चुकी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रवक्ता सुरेश नखुआ ने एक 'युवा पॉलिटिशन' की भूमिका पर ऊंगली उठाई है। उन्होंने कहा कि इस हाई प्रोफाइल मामले में अपनी छवि चमकाने के मकसद से एक युवा नेता पूरी प्लानिंग के तहत खुद ही सीबीआई के सामने जा सकता है।

loading...

बीजेपी नेता नखुआ ने हालांकि किसी का स्पष्ट तौर पर नाम नहीं लिया। उन्होंने बताया, 'बहुत भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक एक युवा नेता अपनी इमेज बचाने के लिए खुद सीबीआई के सामने जा सकता है। आज या कल में यह नेता खुद से ही सीबीआई की टीम के सामने पूछताछ के लिए जा सकता है। बहुत तगड़ी PR रणनीति की प्लानिंग की जा रही है।'

नखुआ के अनुसार ऐसा करके वह 'युवा नेता' यह साबित करना चाहेगा कि उसने कुछ किया ही नहीं, इसलिए खुद सीबीआई के सामने आ गया। हालांकि यह नेता कौन है, इस बारे में नखुआ ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सबकुछ खुद ही सामने आ जाएगा। बता दें कि अभी तक इस केस में किसी नेता का नाम नहीं आया है। सुशांत के परिवार ने भी अपनी शिकायत में किसी नेता पर आरोप नहीं लगाए हैं।

loading...

ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत कैसे हुई? इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी CBI टीम मुंबई पहुंचते ही ऐक्‍शन मोड में है। शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम ने टीम ने सुशांत के कुक नीरज का बयान दर्ज कर लिया है, वहीं डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से भी मुलाकात कर ली है। सीबीआई मुंबई में 2 टीम बनाकर काम कर रही है। एक टीम ने बांद्रा पुलिस थाने पहुंचकर केस डायरी और दस्‍तावेज ले लिया है। सीबीआई की टीम सुशांत के घर पर डमी टेस्‍ट की भी तैयारी कर रही है।

बांद्रा पुलिस थाने पहुंचकर सीबीआई की टीम ने मुंबई पुलिस से केस डायरी के अलावा, सुशांत का फोन और लैपटॉप भी अपने कब्‍जे में ले लिया है। सीबीआई की टीम दो हिस्‍सों में बंटकर जांच कर रही है। इनमें से एक टीम को एसपी अनिल यादव लीड कर रहे हैं, जो पुलिस केस फाइल की जांच कर रही है। जबकि दूसरी टीम को एसपी नुपूर यादव लीड कर रही हैं, यह टीम फॉरेंसिक एनालिसिस कर रही है।

डीसीपी अभ‍िषेक त्रिमुखे के अलावा डीजीपी रैंक के एक और अफसर परमजीत सिंह दहिया से भी पूछताछ की खबर है। इस बीच जानकारी यह भी है कि सीबीआई की टीम आज सुशांत के घर जाकर वहां भी जांच करेगी। क्राइन सीन को भी रीक्रिएट किया जा सकता है। सीबीआई के साथ उनके अपने फॉरेंसिक एक्‍सपर्ट भी हैं। सीबीआई इस मामले में सुशांत के कथ‍ित दोस्‍त संदीप सिंह से भी पूछताछ करेगी।

loading...

CBI ने सुशांत के कुक नीरज से पूछे ये 10 सवाल, पुलिस से केस डायरी के साथ म‍िले ये अहम सबूत


सुशांत राजपूत केस में सीबीआई ने शुक्रवार को मुंबई जांच शुरू कर दी है। इस इनवेस्टिगेशन के लिए CBI के 15 सदस्य गुरुवार शाम मुंबई पहुंचे थे। इन सदस्यों की 5 टीमें बनाई गई हैं। टीम ने सुशांत के कुक नीरज से पूछताछ की है साथ ही डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से भी मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांद्रा पुलिस से केस से जुड़े जरूरी डॉक्युमेंट्स भी लिए।

loading...

नीरज अहम गवाह, पूछे गए ये सवाल

15 सदस्यी सीबीआई की टीम सुशांत की मौत की वजह का पता लगाने के लिए मुंबई में है। टीम शुक्रवार सुबह से ऐक्शन में आ चुकी है। सुशांत के लैपटॉप, डायरी, फोन और केस से जुड़े जरूरी सामान जांच एजेंसी ने अपनी कस्टडी में ले लिए हैं। वहीं सुशांत के कुक नीरज से भी आज पूछताछ की गई। नीरज इस केस में अहम गवाह है। वह सुशांत की मौत के वक्त घर पर ही था। सीबीआई ने अपनी पूछताछ में नीरज से कई अहम सवाल किए हैं। 3 घंटे के दौरान नीरज से कई अहम सवाल पूछे गए। यह पूछताछ लंबी चल सकती है। नीरज से पूछा गया-

loading...

1. फ्लैटमेट्स के साथ कब से रह रहे थे सुशांत?
2. बीते 6 महीने से सुशांत के साथ कौन-कौन रह रहा था?
3. रविवार 14 जून की सुबह और उससे पहले की रात सुशांत का मूड कैसा था?
4. सुशांत की लाश को नीचे लेकर कौन आया?
5. क्‍या 13 तारीख की रात को घर पर कोई पार्टी हुई थी?
6. सुशांत का दरवाजा सुबह किसने खटखटाया था?
7. सुशांत का दरवाजा खटखटाने की जरूरत क्‍यों पड़ी, ऐसा क्‍यों लगा कि यह जरूरी है?
8. सुशांत की लाश को पंखे से नीचे किसने उतारा?
9. पीसीआर को किसने कॉल किया?
10. जब लाश मिली तो सुशांत के कमरे में कौन-कौन था?

सुशांत के 3 फोन और लैपटॉप भी CBI ने अपनी कस्टडी में लिए

रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBI ने बांद्रा पुलिस से सुशांत की केस डायरी, उनका लैपटॉप और 3 फोन लिए हैं। इसके अलावा मौत के वक्त बिछी बेडशीट, और वो हरा कपड़ा भी लिया है, जिससे सुशांत के लटकने की बात कही जा रही है।.जानकारी के मुताबिक, सीबीआई अफसर सुशांत के बांद्रा अपार्टमेंट जाएंगे, जहां 14 जून को सुशांत मृत पाए गए थे। उन 5 लोगों को भी बुलाया जाएगा जो उनकी मौत के बाद फ्लैट पर पहुंचे थे। टीम सुशांत की बहन मीतू से भी मिल सकती है। साथ ही सुशांत की मौत का सीन रीक्रिएट किया जाएगा। मुख्य अभियुक्त रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ की जा सकती है।

loading...

रिया चक्रवर्ती की इन परिस्थितियों में हो सकती है गिरफ्तारी, CBI ने जांच का काम किया तेज


सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित सुसाइड मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ऐसे में सुशांत के प्रशंसक और परिवार वाले खुश हैं, उन्हें उम्मीद है कि जल्द से जल्द सुशांत का असली गुनहगार पकड़ा जाएगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक सवाल पर लगातार चर्चा की जा रहा है कि क्या सीबीआई इस मामले में तुरंत किसी की गिरफ्तारी कर सकती है? तो आइये जानते हैं, आखिर सीबीआई किन परिस्थितियों में गिरफ्तारी कर सकती है…

loading...

दरअसल सीबीआई द्वारा तुंरत गिरफ्तारी को लेकर, कानून विशेषज्ञों की अलग अलग राय है। एक इंटरव्यू में पूर्व सीबीआई डायरेक्टर एपी सिंह ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए सीबीआई  को पहले पर्याप्त सबूत जुटाने होंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सुशांत के फैंस द्वारा जो मांग की जा रही है कि इस मामले में तुरंत गिरफ्तारी हो, वो अभी संभव नहीं  दिखती है।याद दिला दें कि सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। इसमें उन्होंने रिया पर आरोप लगाया है कि उसने ही सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया है। साथ ही रिया पर सुशांत के करोड़ों रूपए लूटने का भी  गंभीर आरोप है। बता दें कि इस एफआईआर में रिया समेत 6 अन्य लोगों के नाम हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सीबीआई इन सभी लोगों को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है।

गिरफ्तारी इंवेस्टिगेटिंग ऑफिसर का विशेषाधिकार

गिरफ्तारी की बात करें, तो इससे जुड़े कानूनी प्रावधान एकदम स्पष्ट हैं। इसके अनुसार गिरफ्तारी सिर्फ इंवेस्टिगेटिंग ऑफिसर के विशेषाधिकार के अंतर्गत आता है। इसके अलावा देशभर के कई उच्च अदालतों ने इस बात का जिक्र किया है कि  गिरफ्तारी तर्कपूर्ण और न्यायसंगत होनी चाहिए।गिरफ्तारी के बारे में कहा जाता है कि जो भी इंवेस्टिगेटिंग ऑफिसर मामले की जांच पड़ताल करता है, उसे गिरफ्तारी को तर्कपूर्ण साबित करने में सक्षम होना चाहिए। सिर्फ आरोपों के आधार पर ही कि किसी ने अपराध किया है, ये तर्कसंगत नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक आरोप सिद्ध नहीं हो जाते, गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है।  कानून के जानकारों का मानना है कि सीबीआई की जांच किस ओर जाएगी, इसका पहले से अनुमान लगाना भी ठीक नहीं है।

loading...


इस मामले में वरिष्ठ वकील रमेश गुप्ता का कहना है कि इस केस में सुसाइड नोट नहीं है, सीबीआई को पूरे घटनाक्रम को एक साथ जोड़ना होगा, इसके अलावा इस केस में अभी तक कोई प्रत्यक्ष सबूत भी नहीं मिले हैं। सिर्फ परिस्थितिजन्य साक्ष्य ही मौजूद हैं। उन्होंने आगे कहा कि कानून जरूर इंवेस्टिगेटिंग ऑफिसर को  गिरफ्तारी करने का अधिकार देता है, बशर्ते वो गिरफ्तारी न्यायपूर्ण और तर्कसंगत हो।


सिर्फ पीड़ित पक्ष की दलील पर गिरफ्तारी संभव नहीं

वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पाहवा का कहना है कि अभिनेता सुशांत के परिवार वालों के आरोपों के आधार पर किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है। इसी के आगे उन्होंने कहा कि सिर्फ पीड़ित पक्ष के अनुरोध या दलील के आधार पर किसी की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। हालांकि ये बात सच है कि हर मामले में पीड़ित पक्ष चाहता है कि जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।विकास पाहवा बताते हैं कि गिरफ्तारी तभी हो सकती है जब जांच एजेंसी को आरोपी से कुछ रिकवर करना हो। या फिर इंवेस्टिगेटिंग ऑफिसर को लगता है कि आरोपी जांच में उसके साथ सहयोग नहीं कर रहा है। या फिर अगर IO को लगे कि आरोपी को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा सकती है। या फिर लगे कि आरोपी गवाहों और चश्मदीदों को प्रभावित कर रहा है। या फिर वो कुछ छिपा रहा है। ये सब ऐसी परिस्थितियां हैं, जिनसे गिरफ्तारी न्यायपूर्ण और तर्कसंगत होती है। 

loading...

योगिता हत्याकांड: हत्या के बाद शव के साथ ये घिनौनी हरकत करने वाला था विवेक, अचानक आ गए बच्चे और फिर...


आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए मेडिकल ऑफिसर डॉ. विवेक तिवारी ने बृहस्पतिवार को पुलिस पूछताछ में वारदात करना कुबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने हत्या कार में ही कर दी थी। योगिता से पूछा था कि वह उससे शादी करेगी या नहीं, जैसे ही उसने मना किया, वैसे ही गला दबा दिया। नहीं मरी तो सिर में रिवाल्वर से गोली मारी, इसके बाच चाकू से गर्दन पर वार किया। शव को डौकी में फेंककर जलाने की कोशिश की लेकिन किसी के आ जाने के डर से उरई भाग गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
loading...
बतौर जूनियर डॉक्टर काम कर रही एमएस की छात्रा योगिता गौतम का शव बुधवार सुबह डौकी में मिला था। वह नूरी दरवाजा स्थित लेडी लॉयल के सामने किराए के मकान में रहती थी। दिल्ली की शिवपुरी कॉलोनी पार्ट - 2 निवासी पिता अंबेश कुमार गौतम राजस्थान के उदयपुर में नवोदय विद्यालय समिति में डिप्टी कमिश्नर हैं। भाई डॉ. मोहिंदर कुमार ने एमएम गेट थाना में हत्या की रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज कराई लेकिन शक उरई, जालौन में तैनात मेडिकल ऑफिसर विवेक तिवारी पर जताया।    

विवेक कानपुर के किदवई नगर का रहने वाला है। उसके पिता वीके त्यागी डिप्टी एसपी थे। सेवानिवृत्ति के बाद उनकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने विवेक को उरई से हिरासत में लेकर पूछताछ की। सीओ कोतवाली चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि  डॉ. योगिता और विवेक मुरादाबाद की तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस में साथ थे, विवेक एक साल सीनियर था। वहीं से दोनों में दोस्ती हो गई। विवेक ने पूछताछ में बताया कि वह और योगिता शादी के लिए राजी थे, लेकिन वह चाहता था कि पहले बहन नेहा की शादी हो जाए।  

योगिता एससी है, वह ब्राह्मण है, इसलिए उसे लगता था कि अगर एससी युवती से शादी की तो बहन का शादी होना मुश्किल हो जाएगा। इससे योगिता को लगा कि वह शादी के नाम पर धोखा दे रहा है, इसलिए उससे बात करना बंद कर दिया। इस पर वह मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे कार से आया। योगिता को उसके घर से ही ले गया। रास्ते में झगड़ा होने पर उसकी हत्या कर दी।
loading...
मुझे लगा वह किसी और को चाहने लगी है... डॉ. विवेक तिवारी ने पुलिस को बताया कि योगिता ने एक साल पहले उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद वह उसे फोन करता तो वह रिसीव नहीं करती। नंबर ब्लॉक कर दिया। वह नंबर बदल बदलकर फोन करता तो उसका फोन चार-चार घंटे व्यस्त मिलता। उसे लगा कि वह किसी और को चाहने लगी है, इसलिए हत्या की साजिश रची। 

 डॉ. विवेक तिवारी ने बताया कि वह योगिता के शव को जलाना चाहता था, ताकि पहचान न हो पाए। उसने शव पर लड़कियां रख दी थीं, गीली होने के कारण उसमें आग नहीं लगी। समय बीतने पर उसे डर लगा कि कोई न जाए, तभी बच्चे आ गए, इसलिए वहां से भाग गया और अपनी कार से उरई पहुंच गया। मुजफ्फरनगर, नोएडा, रुद्रप्रयाग में पढ़ी थी योगिता योगिता के पिता नवोदय विद्यालय में कई जगह प्रधानाचार्य रहे। योगिता उन स्कूलों में ही पढ़ी। उसने आठवीं तक रुद्रप्रयाग के जवाहर नवोदय विद्यालय से पढ़ाई की। दसवीं मुजफ्फरनगर और बारहवीं नोएडा से की।  
loading...

Thursday, 20 August 2020

...जब गोरखपुर की एक छात्रा की चिट्ठी पढ़कर सीएम योगी ने देर रात खुलवा दिया दफ्तर

 

लखनऊ. आमतौर पर अपने सख्त रवैये के लिए मशहूर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का किसी पीड़ित, परेशान व्यक्ति की सहायता के लिए मानवीय रूप भी लगातार सामने आता रहता है. इसी क्रम में गोरखपुर (Gorakhpur) की एक बीमार छात्रा के साथ हुआ, जब उसकी एक चिट्ठी पर मुख्यमंत्री ने देर रात अपना दफ्तर खुलवा दिया. दरअसल गोरखपुर के कैम्पियरगंज के मछलीगांव की रहने वाली छात्रा मधुलिका मिश्रा के ह्रदय के दोनो वाल्व खराब हैं. इलाज के लिए 9.90 लाख रुपये का खर्च आने की बात पत्र में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पता चली तो उन्होंने तुरंत मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इसकी स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू कर दी.

loading...

मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए रुपए जारी कर लिखा पत्र

सीएम योगी के निर्देश पर बीजेपी के 2 कार्यकर्ता छात्रा के घर गए और वहां से पूरा इस्टीमेट लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा. कागज पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने पैसों का इंतजाम करते हुए छात्रा के पिता को खुद चिट्ठी लिखकर इसकी जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने चिट्ठी में लिखा कि मुझे यह समाचार प्राप्त हुआ कि आपकी पुत्री कुमारी कुमारी मधुलिका मिश्रा के हृदय के दोनों वाल्व खराब हो गए हैं, जिसकी शल्य चिकित्सा होनी है, किन्तु धनाभाव के कारण वह सम्भव नहीं हो पा रही है. आपको अवगत कराना है कि आपकी पुत्री बीएड छात्रा कुमारी मधुलिका मिश्रा के हृदय की शल्य चिकित्सा हेतु मेदान्ता अस्पताल द्वारा प्रदत्त इस्टीमेट के अनुरूप कुल धनराशि 9.90 लाख रुपये मुख्यमंत्री विवेकाधीनकोष से स्वीकृत की गई है. आशा है कि इस धनराशि से उसकी शल्य चिकित्सा सकुशल सम्पन्न होगी और वह शीघ्र ही स्वस्थ होकर अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेगी.
loading...

सीएम की चिट्ठी मिलते ही किसान परिवार को मिली राहत

मुख्यमंत्री की चिट्ठी मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण जहां कल तक ऑपरेशन कैसे होगा? इसका डर था तो वहीं आज मुख्यमंत्री को पुरा परिवार धन्यवाद दे रहा है. दरअसल मधुलिका के पिता एक किसान हैं. बेटी बीमार हुई तो उसके इलाज में जो पैसा था, उसे खर्च कर दिया धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति जवाब देने लगी.

24 अगस्त को होना है मधुलिका का ऑपरेशन

मेदांता अस्पताल ने छात्रा मधुलिका मिश्रा के वॉल्व बदलने के लिए 9.90 लाख रुपये के इंतजाम करने के साथ ही 24 अगस्त को ऑपरेशन करने की डेट दे दी. किसान पिता राकेश चंद्र मिश्रा इलाज कराने में असमर्थ थे. तब मधुलिका ने सीएम और पीएम से गुहार लगाई. मधुलिका की मां की बचपन में ही मौत हो चुकी है. 2 भाई पढ़ाई करने के साथ पिता के खेती किसानी में हाथ भी बटांते हैं.

पाकिस्तान के रेल मंत्री की धमकी- भारत पर करेंगे परमाणु हमला, मुसलमानों को नहीं होगा नुकसान




इस्लामाबाद. अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान (Pakistan) के रेल मंत्री शेख रशीद (Shaikh Rashid) ने भारत के खिलाफ परमाणु बम का इस्तेमाल करने की धमकी दी है. भारत के साथ तनाव को लेकर रशीद ने सीधे-सीधे दावा किया है कि पाकिस्तान ने अपना हथियार तैयार रखा है और अगर भारत हमला करता है तो पारंपरिक युद्ध नहीं होगा, सीधे परमाणु हमला होगा जिसमें असम तक को निशाना बनाया जा सकता है. इमरान खान के मंत्री ने कहा कि हमारा हथियार मुसलमानों की जिंदगियों को बचाते हुए असम तक टारगेट कर सकता है. ऐसा पहली बार नहीं है जब रशीद ने ऐसा बयान दिया है.
loading...

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान वैश्विक राजनीति के समीकरणों पर बात करते हुए रशीद ने कहा कि आज चीन अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन के खिलाफ खड़ा है जबकि अपने नए दोस्तों नेपाल, श्रीलंका, ईरान और रूस के साथ नया ब्लॉक बना रहा है. रशीद ने कहा कि ऐसे में पाकिस्तान को चीन के साथ खड़ा होना चाहिए. इसके आगे रशीद ने कहा, 'अगर पाकिस्तान पर भारत ने हमला किया तो कन्वेन्शन वॉर की कोई गुंजाइश नहीं होगी.

यह खूनी और आखिरी जंग होगी और ऐटमी जंग होगी. हमारा हथियार कैलकुलेटेड, छोटा, परफेक्ट और निशाने पर है. असम तक टार्गेट कर सकता है. पाकिस्तान के पास कन्वेन्शन जंग की गुंजाइश कम है.'
loading...
पहले भी कई बार दी है धमकी इससे पहले पिछले साल भी रशीद ने कहा था, '126 दिन धरने में शामिल था, उस वक्त मुल्क के हालात और सरहदी मामलात ऐसे नहीं थे. यह सीरियस थ्रेट है इस मुल्क को और ये जंग खौफनाक हो सकती है. ये कन्वेंशनल आर्म नहीं होगी। जो अक्ल के अंधे ये समझ रहे हैं कि 4-6 दिन टैंक, तोपें चलेंगी या हवाई जहाज, एयर अटैक होंगे या नेवी के गोले चलेंगे... नो वे. दिस विल बी ऐटॉमिक वॉर। दिस विल बी अ क्लियर कट ऐटॉमिक वॉर. और जिस तरह की जरूरत होगी उस तरह का असलहा इस्तेमाल करेंगे.'
loading...

Monday, 17 August 2020

सुशांत सिंह के दोस्त का दावा- मुझे पता है किसने रची साजिश, सुरक्षा मिले तो सभी को कर दूं बेनकाब

सुशांत सिंह के दोस्त का दावा- मुझे पता है किसने रची साजिश, सुरक्षा मिले तो सभी को कर दूं बेनकाब


नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने बीत चुके हैं लेकिन आभी भी उनकी मौत का कारण रहस्य बना हुआ है। इस बीच सुशांत सिंह के एक दोस्त गणेश हीवरकर ने एक्टर की मौत को लेकर एक बड़ा और चौंकाने दावा किया है जिसके बाद से वह सुर्खियों में आ गए हैं। गणेश हीवरकर उन्हें इस केस से जुड़ी कुछ ऐसी बातें पता है जिसका खुलासा हो गया तो बहुत से लोग बेनकाब हो जाएंगे। हालांकि सुशांत के दोस्त ने अपनी सुरक्षा की चिंता करते हुए नामों का खुलासा करने से पहले सुरक्षा की मांग की है। 

loading...
सुशांत के दोस्त ने किए कई खुलासे

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही उनके घर में एक पार्टी का जिक्र इन दिनों कई लोगों ने किया। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता नारायण राणे ने भी दावा करते हुए कहा था कि सुशांत की मौत से ठीक एक रात पहले उनके घर में एक पार्टी ऑर्गेनाइज की गई थी जिसमें कई बॉलीवुड और राजनैतिक हस्तियां शामिल हुई थीं। अब सुशांत सिंह के दोस्त गणेश हीवरकर ने भी उसी पार्टी का जिक्र करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

दिशा सालियान की मौत के भी राजदार

गणेश हीवरकर ने सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत को लेकर भी कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि वह दिशा की मौत को लेकर भी कई राज जानते हैं। इसकी जानकारी कई लोगों को पहले ही लग चुकी थी। वहीं, गणेश ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की बात गलत है, वह सुसाइड नहीं कर सकते। गणेश ने दावा किया है कि उन्हें पता है सुशांत के साथ किसने साजिश रची और वे उन सभी लोगों का नाम जानते हैं। 

loading...
मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा 

इस खुलासे के बाद गणेश हीवरकर ने अपने लिए मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की है। गौरतलब है कि सुशांत के मौत के कुछ दिनों बाद ही पार्टी की बात सामने आई थी, इस पार्टी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, सुशांत के परिवार का आरोप है कि एक्टर के खाते से 15 करोड़ रुपये गायब हैं। रुपये को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया गया था। सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसियों ने भी इस बाबत तफ्तीश तेज कर दी है। 

सुशांत को डिप्रेशन हो ही नहीं सकता: अनुपम खेर 

उधर, सुशांत सिंह के परिवार वाले और फैंस लगातार मुहिम चालकर केंद्र सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं, फिलहाल बिहार सरकार की सिफारिश के बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया है। सुशांत सिंह सुसाइड को लेकर हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं जिसके बाद से यह केस और पेचीदा होता जा रहा है। टाइम्स नाउ से बातचीत के दौरान सुशांत सिंह के साथ काम कर चुके वरिष्ठ कलाकार अनुपम खेर ने दावा किया है कि सुशांत को डिप्रेशन हो ही नहीं सकता। 

मैंने भी ऐसा बुरा दौर देखा: 

अनुपम अनुपम खेर ने कहा, 'मेंटल हेल्थ और अकेलापन से कोई भी जूझ सकता है। हालांकि, सुशांत ऐसे कतई नहीं थे जो डिप्रेशन में आकर अपनी जान दे दें।' अनुपम खेर ने कहा, 'मानसिक स्वास्थ्य की समस्या उसे भी हो सकती है जो खुश है, मैंने भी ऐसा बुरा दौर देखा है। कई लोग मेरी बात पर विश्वास नहीं करेंगे लेकिन मैं अपने डॉक्टर से मिला था। मुझे नींद नहीं आती थी। ऐसे में डॉक्टर ने मुझे मनोचिकित्सक के पास जाने की सलाह दी थी
loading...

Tuesday, 14 July 2020

सुशांत के निधन के 1 महीने बाद रिया के व्हाट्सऐप ने खोला राज, दिखा कैसा था दोनों का रिश्ता



आज से ठीक एक महीने पहले यानि 14 जून 2020 को हमने बॉलीवुड के एक हुनरमंद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) खो दिया था। इस दिन सुशांत अपने मुंबई स्थित बांद्रा वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। उन्होने फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी। इस बात को आज (14 जुलाई) पूरा एक महिना हो चुका है। सुशांत के जाने का गम अब तक कम नहीं हो पाया है। लोग सुशांत को बेहद मिस कर रहे हैं। सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का भी कुछ ऐसा ही हाल है।
loading...



 सुशांत के निधन के एक महीने बाद उन्होने एक खास अंदाज में सुशांत को याद किया है। रिया के व्हाट्सऐप डीपी पर दिखे सुशांत दरअसल रिया ने अपने व्हाट्सऐप का डिस्प्ले पिक्चर (DP) चेंज कर दिया है। इस नए डीपी में वे सुशांत के साथ बड़ा ही प्यारा पोज देती नजर आ रही है। इस तस्वीर में सुशांत मुस्कुराते हुए रिया की तरफ प्यार से देख रहे हैं। वहीं रिया के चेहरे पर भी हल्की सी मुस्कान है और वे कैमरे की तरफ देख रही हैं। एक दिलचस्प बात ये है कि दोनों ने इस फोटो में एक ही कलर के कपड़े पहन रखे हैं। सुशांत और रिया की यह फोटो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। फैंस तो इसे देख और भी भावुक हो गए। वे सुशांत को पहले से ज्यादा मिस करने लगें। एक ही फ्लैट में रहते थे सुशांत-रिया बताया जा रहा है कि रिया और सुशांत पिछले कुछ महीनो से रिलेशनशिप में थे।
loading...
 



ये दोनों एक फ्लैट भी शेयर कर रहे थे। सुशांत के सुसाइड के कुछ दिन पहले ही रिया ने फ्लैट छोड़ा था। इस सुसाइड केस में पुलिस ने रिया से भी घंटों पूछताछ की थी। रिया सहित पुलिस अभी तक 38 लोगों से इस संबंध में पूछताछ कर चुकी है। इसमें सुशांत के पिता, डॉक्टर, पूर्व गर्लफ्रैंड (अंकिता लोखंडे) और दोस्तों से लेकर संजय लीला भंसाली, टैलेंट मैनेजर रेशमा शेट्टी, शेखर कपूर, यशराज फिल्म्स के स्टाफ तक कई लोग शामिल हैं। डिप्रेशन से जूझ रहे थे सुशांत सुशांत पिछले एक साल से डिप्रेशन में थे। 


बीते छह महीनो से वे एक मनोचिकित्सक के पास भी जा रहे थे। सुसाइड के बाद पुलिस को उनके कमरे से डिप्रेशन की गोलियां भी मिली थी। उनके एक करीबी दोस्त के अनुसार सुशांत ने वह दवाएं लेना बंद कर दी थी। फिलहाल पुलिस इसे डिप्रेशन का केस मानकर ही चल रही है। हालांकि कुछ लोग इस मामले में सीबीआई जांच की मांग भी कर रहे हैं। 24 जुलाई को सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ (Dil Bechara) भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वे न्यू एक्ट्रेस संजना सांघी (Sanjana Sanghi) के साथ नजर आएंगे। फिल्म को सुशांत के दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर मुखेश छबड़ा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म डिजिटल प्लेटफार्म डिज्नी हॉटस्टार प्लस पर रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर और टाइटल ट्रेक आ चुका है। लोगों को दोनों ही बड़े पसंद आए हैं।
loading...

सुशांत के निधन के एक महीने बाद बाहर निकले अंकिता लोखंडे के जज़्बात, दिया जला बोली- भगवान..



14 जून 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने अपने मुंबई के निवास स्थल पर फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी। उनकी खुदखुशी की खबर सुन पूरा बॉलीवुड हिल गया था। किसी को समझ नहीं आया की उन्होने आखिर ऐसा क्यों किया। आज 14 जुलाई को सुशांत के निधन को एक महिना पूरा हो गया। इस मौके पर उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने एक फोटो साझा की। बता दें की सुशांत की मौत के बाद से अंकिता ने सोशल मीडिया पर एक भी पोस्ट नहीं डाली थी। ऐसे में सुशांत के जाने के बाद यह उनकी पहली पोस्ट है। इस पोस्ट में भी अंकिता ने सुशांत का नाम कहीं नहीं लिखा लेकिन फिर भी बहुत कुछ कम शब्दों में कह डाला।
loading...

सुशांत के लिए अंकिता ने जलाया दिया


दरअसल सुशांत के निधन को एक महिना पूरा होने पर अंकिता ने उनकी याद में दिया जलाया है। इसकी एक तस्वीर भी उन्होने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में भगवान के मंदिर के सामने सफ़ेद फूल के ऊपर एक दिया जगमगाता दिखाई दे रहा है। इस फोटो को साझा करने के साथ अंकिता कैप्शन में लिखती है – Child of God (भगवान का बच्चा)

लोगों के आए रिएक्शन


सुशांत को लेकर अंकिता की ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। लोग कमेंट कर सुशांत की आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। इसके साथ ही वे अंकिता की अच्छी सेहत के लिए भी दुआ मांग रहे हैं। एक यूजर ने यह भी लिखा ‘उम्मीद है कि आप ठीक होंगी।’ फिर एक कमेंट आया ‘भगवान आपको ताकत, प्यार और खुशियां दें।’
बता दें कि सुशांत के निधन से अब तक अंकिता ने सुशांत को लेकर एक भी पोस्ट नहीं की है। शायद अंकिता सुशांत और अपने रिश्ते को निजी रख उसका सम्मान करना चाहती है। इस पोस्ट में भी उन्होने बिना सुशांत की फोटो शेयर किए या उनका नाम लिखे बहुत कुछ कह दिया। फैंस को अंकिता का ये अंदाज बड़ा पसंद आ रहा है।
loading...

बहुत गहरा था दोनों का रिश्ता


गौरतलब हैं कि अंकिता और सुशांत की लव स्टोरी ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से शुरू हुई थी। इस शो में दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। इनका रिश्ता करीब 6 सालों तक चला लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। यह एक साथ लीव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। ब्रेकअप की वजह को लेकर कई तरह की बातें बताई जाती है। जैसे अंकिता सुशांत को लेकर बहुत पाजेसिव हो गई थी। वे शादी कर सेटल भी होना चाहती थी। वहीं सुशांत पहले बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते थे इसलिए शादी का तब उनका कोई इरादा नहीं था। एक खबर यह भी आई थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की सुशांत से बढ़ती नज़दीकियाँ भी अंकिता के ब्रेकअप का कारण था।
loading...

Monday, 13 July 2020

दिल्ली हिंसा: जाकिर नाईक के संपर्क में था खालिद, दंगे करवाने के लिए सिंगापुर से आते थे पैसे


दिल्ली में फरवरी महीने में हुए दंगों की जांच में एक नया खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अनुसार दंगे करवाने के लिए सिंगापुर से भी पैसा भारत भेजे गए थे। पुलिस ने अपनी जांच में पाया है कि खालिद सैफी के बैंक खातों में सिंगापुर से भी पैसे आए थे। दरअसल हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल की है। जिसमें ये खुलासा किया गया है। आपको बता दें कि खालिद सैफी को पुलिस ने दंगे की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के बैंक खातों में भेजे गए थे 

पैसे
loading...
दिल्ली पुलिस के अनुसार सिंगापुर से भेजे गए पैसे खालिद सैफी के अकाउंट और एनजीओ के खातों में आते थे। खालिद के अलावा दंगों के अन्य आरोपियों के बैंक खातों में भी अरब समेत अन्य देशों से पैसा भेजे जाते थे। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि ये पैसे करीब डेढ़ वर्ष से आ रहे थे। वहीं दंगों के समय पैसे आने की रफ्तार बढ़ गई थी। पुलिस के अनुसार खालिद के बैंक खाते में हर महीने 30 हजार रुपये आते थे। वहीं अब पुलिस इस मामले में खालिद के एक सहयोगी से भी पूछताछ करेगी।

 जाकिर नाईक से की थी मुलाकात 

 पुलिस की और से पहले ये भी खुलासा किया गया था कि खालिद सैफी ने इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाईक से मुलाकात की थी और इसे मलयेशिया से भी पैसा आते थे।

 लखनऊ दंगे से भी जुड़े हैं तार 

खालिद सैफी यूनाइटेड अगेंस्ट हेट नाम का संगठन चलाता है। पुलिस ने अपनी जांच में पाया है कि इसने दंगों के आरोप में गिरफ्तार हुई बॉलीवुड से जुड़ी महिला के खातों में पैसे ट्रांसफर किए थे। ये पैसे खालिद ने लखनऊ दंगों के दौरान ट्रांसफर किए थे। स्पेशल सेल के अनुसार सीएए व कैब को लेकर जब लखनऊ में दंगे हुए थे। उस समय सदर जफर नामक महिला को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। खालिद ने इस महिला के बैंक खाते में 25 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। ये पैसे वहां पर दंगाइयों की सहायता के लिए ट्रांसफर किए गए थे।

 अगस्त में दाखिल होगी चार्जशीट 

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने खालिद सैफी को चांद बाग इलाके में हुई हिंसा मामले में पिछले महीने गिरफ्तार किया था। वहीं दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दंगों की साजिश रचने के मामले में अगस्त महीने चार्जशीट भी दाखिल करेगी। चार्जशीट दाखिल करने के लिए पुलिस को 17 सितंबर तक का टाइम दिया गया है। लेकिन पुलिस अगस्त में ही चार्जशीट दाखिल कर देगी। 

 ताहिर हुसैन 

फरवरी महीने में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे हुए थे और इन दंगों के दौरान लोगों के घरों को जलाया गया था। साथ में ही कई सारे लोगों की हत्या भी की गई थी। इन दंगों के लिए पुलिस ने ताहिर हुसैन को मुख्य आरोपी माना है। वहीं इस समय ताहिर हुसैन जेल में बंद है। हाल ही में ताहिर हुसैन ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। ताहिर हुसैन पर दंगे की साजिश, हत्या सहित कई सारे आरोपों में केस दर्ज किए गए हैं। ताहिर हुसैन आप पार्टी का नेता था और इसने चांद बाग में दंगा भड़काया था।
loading...

Sunday, 28 June 2020

रेड लाइट एरिया में वैश्याओं की कहानी, पहले ही नरक थी इनकी जिंदगी अब कोरोना ने भी रुलाया



कोरोना वायरस का संक्रमण देश में थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर बल दिया जा रहा है। यही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अब सेक्स वर्कर्स के लिए तो परेशानी का सबब बन गया है। माली हालत भले ही उनकी बेहद खराब हो चुकी है, फिर भी वे कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रही हैं।



आर्थिक हालत इनकी इतनी बिगड़ गई है कि इसे देखते हुए कोलकाता में दुर्बार महिला समन्वय कमेटी की ओर से सेक्स वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार से विशेष पैकेज की मांग भी की गई है। सेक्स वर्कर्स के हितों के लिए काम करने वाली इस कमेटी के अंतर्गत सोनागाछी रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल डॉ समरजीत जाना ने बताया कि क्लाइंट को ये सेक्स वर्कर्स मना कर दे रही हैं। लगभग दो महीने से उनके पास कोई काम नहीं है। वैसे एक पहल जो बीच में थोड़ी राहत देने वाली हुई है, वह यह है कि रोजगार के वैकल्पिक स्रोत को इन सेक्स वर्कर्स ने अपना लिया है। मास्क, सेनेटाइजर और सेनेटरी नैपकिन अब ये सेक्स वर्कर्स बना रही हैं।
loading...




पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस बारे में लिखी एक चिट्ठी में डॉ समरजीत जाना ने लिखा है कि इन सेक्स वर्कर्स के पास राशन कार्ड तक नहीं है। ऐसे में उनके लिए नि:शुल्क राशन की व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ में जहां वे किराए में रह रही हैं, तीन महीने का उनका किराया भी माफ किया जाना चाहिए। लॉकडाउन की वजह से इन सेक्स वर्कर्स की जिंदगी किसी नरक की तरह हो गई है। अब इन सेक्स वर्कर्स के पास कोई भी काम मौजूद नहीं है तो ऐसे में घर चलाने में उन्हें बड़ी परेशानी हो रही है।


कई लड़कियां इस रेड लाइट एरिया में ऐसी हैं, जिन्हें यहां लाकर बेच दिया गया था। इन तस्वीरों में सेक्स वर्कर्स की कैद जिंदगी नजर आ रही है। वैसे तो सरकार की ओर से सेक्स वर्कर्स की हालत सुधारने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन अब भी बहुत कुछ इस मामले में किया जाना बाकी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की वजह से इन सेक्स वर्कर्स ने फिलहाल क्लाइंट लेना बंद कर दिया है, जिसका सीधा असर उनकी आजीविका पर पड़ा है। सेक्स वर्कर कोई भी लड़की अपनी स्वेच्छा से नहीं बनती है।



मजबूरी उसे इन कोठों पर लेकर चली आती है। लॉकडाउन के दौरान न खाने-पीने की ठीक से इनके पास सुविधा है और न ही कोई अन्य सुविधाएं। ऐसे में जिंदगी इनकी किसी नर्क से कम नहीं है। दूसरों से जो कुछ मदद मिल जा रही है, उसी से ये सेक्स वर्कर्स फिलहाल अपना खर्चा चला पा रही है। अब तो दो जून की रोटी का इंतजाम करना भी कोरोना संक्रमण के कारण इन सेक्स वर्कर्स के लिए मुश्किल हो गया है। अधिकतर सेक्स वर्कर्स की हालत रेड लाइट इलाके में बेहद खराब है। सेक्स वर्कर्स की जिंदगी को संवारने के लिए सरकार के साथ कई सामाजिक संगठन कोशिशों में लगे हैं। किन्ही बुरे हालात के कारण इन लड़कियों को सेक्स वर्कर्स की जिंदगी जीने पर मजबूर होना पड़ा है, वरना अपनी आबरू भला कौन सी लड़की यूं नीलाम करना चाहेगी?
loading...

Saturday, 27 June 2020

सऊदी अरब में ना नदी है, ना झरने, जानें आखिर कहां से आता है इस देश में पीने के लिए पानी


सऊदी अरब में तेल भारी मात्रा में मिलता है जिसकी वजह से दुनिया के अधिकतर देशों में तेल की सप्लाई इसी देश से होती है। इतनी अधिक मात्रा में तेल होने की वजह से ये देश बेहद ही अमीर देश है और यहां पर काफी मात्रा में तेल मौजूद है। हैरानी की बात ये है कि इस देश में बेशक ही तेल के भंडार मौजूद हों, लेकिन पीने के लिया यहां पर पानी की बेहद ही किल्लत है और इस देश में एक भी नदी और झील नहीं है।

नहीं की जाती है खेती

किसी भी प्रकार की खेती के लिए पानी बेहद ही जरूरी होता है। लेकिन सऊदी अरब में बिलकुल भी पानी नहीं है। जिसकी वजह से इस देश में खेती ना के सामना ही की जाती है।इस देश में खेती करने के लिए महज एक फीसदी जमीन का ही प्रयोग किया जाता है जिसमें सब्जियां ही उगाईं जाती है.सऊदी अरब में ना तो चावल और ना ही गेंहू की खेती की जा सकती है। इस देश में एक बार गेहूं की खेती करने की कोशिश की थी लेकिन पानी की कमी के चलते ये नामुमकिन रहा। खेती ना होने के कारण ये देश चावल, गेहूं और इत्यादि चीजों को अन्ये देशों से खरीदता है।

कुछ सालों में पूरी तरह से खत्म हो जाएगा
loading...


 पानी इस देश में पानी बेहद ही कम है, जो कि आने वाले समय में पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब में पहले पानी के बहुत सारे कुएं होते थे। लेकिन आबादी बढ़ने से पानी की कमी होने लगी और धीरे-धीरे कुंओं का पानी खत्म होता रहा। अब इस जगह पर केवल पानी के सूख हुए कुएं ही हैं। जबकि जिन कुओं में थोड़ा सा पानी बचा है वो आने वाले समय में खत्म हो जाएगा। नहीं होती है बारिश बारिश को पानी का स्त्रोत माना जाता है और बारिश होने से जमीन के अंदर पानी जमा होता है। लेकिन इस देश में बारिश ना के सामान होती है। यहां साल में एक या दो दिन ही बारिश होती है और ऐसे में यहां भूमिगत जल नहीं बढ़ पाता है।


समुद्र के पानी को पीते हैं 

लोग इस देश में पीने के लिए समुद्र के पानी का इस्तेमाल किया जाता है। यहां पर समुद्र के पानी को डिसालिनेशन यानी विलवणीकरण के द्वारा पीने लायक बनाया जाता है और पानी से नमक को अलग किया जाता है।

 तेल से ज्यादा मांग है पानी

जहां अन्य देशों में तेल की कीमत काफी अधिक होती है, वहीं इस देश में पानी तेल के मुकाबले ज्यादा मांगा है। दरअसल समुद्र के पानी को पीने योग्य बनाने में बेहद ही खर्चा आता है। जिसकी वजह से हर साल इस देश में तेल से हुई कमाई का एक हिस्सा समुद्र के पानी को पीने के लायक बनाने में लग जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार एक क्यूबिक मीटर पानी से नमक अलग करने में 2.57 सऊदी रियाल यानी करीब 50 रुपये खर्च आता है और हर साल यहां पर पानी मांगा होता जा रहा है। साल 2011 में सऊदी अरब के तत्कालीन पानी और बिजली मंत्री ने एक बयान देते हुए कहा था कि देश में पानी की मांग हर साल सात फीसदी की दर से बढ़ रही है। यानी इस देश में आने वाले समय में पानी की मांग काफी बढ़ने वाली है।
loading...

Monday, 22 June 2020

एक वैश्या ने बताई आपबीती, लॉकडाउन के चलते इस तरह से बीत रही है सेक्स वर्कर्स की ज़िन्दगी



देश में सिर्फ कोरोना का संकट नहीं है बल्कि लॉकडाउन के चलते बहुत से लोगों का व्यापार ठप हो गया है। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले से लेकर रोजाना कमाने वालों की स्थिति लॉकडाउन के चलते खराब हो गई है। इनमें सेक्स वर्क्स भी शामिल हैं जिनके काम रुकने के कारण भुखमरी के हालात हो गए हैं। कोरोना के कारण देश में लॉकडाउन की घोषणा हो गई जिसके बाद इनके पास एक भी ग्राहक नहीं पहुंच रहे।

 ऐसे में इनकी आमदनी बिल्कुल रुक गई है एक एक दिन काटना पहाड़ हो गया है। सैलरी के इंतजार में हैं सेक्स वर्करों के बच्चे राजस्थान के अजमेर जिले की एक सेक्स वर्कर नमिता (बदला नाम) अपने परेशानी की बात बताती हैं। नमिता कहती है- हमारा पेशा ऐसा है जिसमें रोज कमाने खाने की स्थिति होती है। घर में किसी को नहीं पता की हम सेक्स वर्कर हैं।


सबको ये ही लगता है की हम कमाने के लिए ऑफिस में काम करने जाते हैं। जब सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी तो घर पर सबको लगने लगा की हम काम पर नहीं जाएंगे तो भी हमें पैसे मिलेंगे। हमारे बच्चे भी परेशान है। रोज पूछते हैं की आपकी सैलरी कब आएगी? क्या जवाब दूं उन्हें कि तुम्हारी मां एक सेक्स वर्कर है? मेरी मजबूरी थी इस पेशे में आना। क्या खिलाती बच्चों को? पति शराबी है और घर के खर्चों से उसे कोई मतलब नहीं। घर का खर्च चलाने के लिए मुझे ये काम करना पड़ता है।

लॉकडाउन के चलते ये काम भी बंद हो गया है और पैसे भी नहीं आ रहे। नमिता अपने धंधे के बारे में बताते हुए कहती हैं की लोगों के अंदर इस वायरस का डर है, मुझे नहीं लगता की 6-7 महीने तक कोई भी हमारे पास आएगा। ये डर तो अब हमारे लिए भी है की जो व्यक्ति हमारे पास आएगा, पता नहीं वो कहां का है। ये परेशानी सिर्फ नमिता की नहीं है बल्कि उसकी जैसी और कितनी ही सेक्स वर्कर हैं जो इन दिनों अपना खर्चा ना चला पाने के चलते परेशान हैं। नमिता की तरह ही इस पेशे से जुड़ी लाखों सेक्स वर्कर्स की ये ही समस्या है।
loading...



ऊपर से लॉकडाउन बढ़ने के संकेतों ने इनकी परेशानी को और बढ़ा दिया है। लॉकडाउन ने पैदा कर दिए भुखमरी के हालात महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में 30 लाख सेक्स वर्कर्स हैं जिनमें से नमिता एक है। वहीं ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में करीब 2 करोड़ सेक्स वर्कर है, जो इस पेशे से जुड़ी हुई हैं। दिल्ली की एक सेक्स वर्कर का कहना है की जल्दी ये लॉक डाउन नहीं खुला तो हमारे परिवार को भुखमरी झेलनी पड़ेगी।


सरकार ने रातों रात लॉकडाउन कर दिया। हमें इतना भी समय नहीं मिला की हम आने वाले दिनों की तैयारी कर सकें। सेक्स वर्कर्स देश की एक वो बड़ी आबादी है जो देश में मौजूद होने के बाद भी सरकार की मदद की तमाम योजनाओं में शामिल नहीं हैं। हजारों सेक्स वर्कर्स को सरकारी राशन इसलिए नहीं मिल पाता क्योंकि इनके पास राशन कार्ड नहीं हैं। इनके कमाने का जरिया ऐसा है जो इस लॉकडाउन की स्थिति में बिल्कुल भी संभव नहीं हैं। इन गलियों में काम करने वाली कितनी ही सेक्स वर्कर्स एचआईवी पॉजिटिव भी हैं और दूसरी बीमारियों से पीड़ित हैं पर इनके पास अस्पताल जाने तक के पैसे नहीं रह गए है।


 कर्नाटक के कोलार जिले में रहने वाली सेक्स वर्कर भी इसी दुख से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि हम जिस एरिया में रहते हैं वहां 3 हजार सेक्स वर्कर रहती है जिसमें 80 प्रतिशत स्ट्रीट बेस्ड हैं और होम बेस्ड केवल 20 प्रतिशत हैं। लॉकडाउन मे सबसे ज्यादा नुकसान स्ट्रीट बेस्ड वर्कर को हुआ है। इनके लिए एक समय के खाने की व्यवस्था करना भी बहुत मुश्किल हो गया है। सरकार इन पर कोई ध्यान नहीं दे रही।

बहुत चर्चित हैं ये रेड लाइट एरिया


देश में बहुत से रेड लाइट एरिया हैं जो हमेशा चर्चा रहते हैं। एशिया का सबसे बड़ा रेडलाइट एरिया सोनागाछी को माना जाता है। ये कोलकाता का बहुत ही चर्चित एरिया है। यहां कम से कम तीन लाख महिलाएं इस धंधे से जुड़ी हैं। दूसरे नंबर पर मुंबई का कमाठीपुरा है जहां पर दो लाख से अधिक सेक्स वर्कर हैं।

 इसके बाद दिल्ली का जीबी रोड, आगरा का कश्मीरी मार्केट, ग्वालियर का रेशमपुरा, पुणे का बुधवार पेठ भी काफी चर्चित है। ये सेक्स वर्कर सिर्फ देश के बड़े शहरों तक सीमित नहीं हैं। छोटे शहरों में वाराणसी का मडुआडिया, मुजफ्फरपुर का चतुर्भुर्ज स्थान, आंध्र पद्रेश के पेड्डापुरम व गुडविडा, सहारनपुर का नक्काफसा बाजार, इलाहाबाद का मीरगंज, नागपुर का गंगा जमुनी और मेरठ का कबाड़ी बाजार इन सेक्स वर्करों के एरिया के लिए जाना जाता है।

यहां रहने वाली कुछ सेक्स वर्कर दूसरे शहरों में पलायन कर चुकी हैं तो कुछ इन्हीं बंद गलियों में पड़े अपना दिन बिता रही हैं। इनके पास ना तो रहने का सही इंतजाम है औऱ ना ही खाने पीने का सामान मौजूद है। सेक्स वर्करों को नहीं मिलता कोई सरकारी लाभ ऑल इंडिया नेटवर्क ऑफ सेक्स वर्कर संगठन से जुड़ी रहने वाली कुसुम सेक्स वर्करों के हक और अधिकारों को लिए काम करती है। कुसुम बताती हैं की होम बेस्ड सेक्स वर्कर्स को बहुत परेशानिया हैं।

जीबी रोड पर कुछ सेक्स वर्कर के पास स्वयं सेवी संस्थाएं पहुंचकर मदद भी कर रही हैं, लेकिन इन सेक्स वर्कर के बारे में तो कोई कुछ जानता भी नहीं है। इनकी तो गिनती करना भी मुश्किल है। अगर सिर्फ एक कॉलोनी की बात करें तो लगभग 500 महिलाएं होम बेस्ड सेक्स वर्कर्स हैं। सेक्स वर्कर का कारोबार भी तीन हिस्सों में बंटा है। पहला है ब्रोथल, दूसरा होम बेस्ड जहां महिलाएं घर पर ही अपने ग्राहक खुद तय करती हैं।


तीसरा है स्ट्रीट बेस्ड और ब्रोकर बेस्ड- यानी की वो जो दलालों के सहारे काम करती हैं।कुसुम ने बताया कि ऑल इंडिया नेटवर्क ऑफ सेक्स वर्कर संगठन इन्हीं सेक्स वर्कर की आवाज उठाता है। कुसुम ने बताया की हमारा संगठन जितना हो सकता है उतना राशन इन सेक्स वर्करों तक पहुंचा रहा है, लेकिन ये राशन भी कितने दिन तक चलेगा कुछ कहा नहीं जा सकता।

कुछ सेक्स वर्कर किराए के कमरों में रहती हैं। उनके लिए किराया देना भी मुश्किल हो रहा है। कुसुम जिस संगठन से जुड़ी है उसें देशभर की लगभग पांच लाख सेक्स वर्कर जुड़ी हैं। ये संगठन 16 राज्यों में काम करता है इस संगठन में कई राज्यों से 108 कम्यूनिटी बेस्ड संगठन जुड़े हैं। इस संगठन की संयुक्त सचिव सुल्ताना बेगम राजस्थान के अजमेर जिले में 580 रजिस्टर्ड सेक्स वर्कर के लिए आवाज उठाती हैं।

उनका कहना है कि जितनी भी महिलाएं इस पेशे से जुड़ी है उनमें 60-70 प्रतिशत लोगों के परिवार को पता ही नहीं है कि वो क्या काम करती हैं। परिवारों को बस इतना पता है की वो जहां काम करती हैं उन्हें वहां पैसा तो मिलेगा ही। इस समय इनकी परेशानी बढ़ गई है क्योंकि खर्चा चलाने का और कोई दूसरा रास्ता नहीं है। आगे के महीनों में और बिगड़ सकते हैं हालात आगे सुल्ताना कहती हैं कि इन सेक्स वर्करों को लोग बहुत अमीर समझते हैं, पर उनकी तकलीफ बस वहीं जान सकती है।


इनके काम को काम का दर्जा नहीं मिला इसलिए सरकार की किसी योजना का फायदा भी इन्हें नहीं मिलता। लॉकडाउन में हमारी सरकार से गुजारिश है की इनकी सरकार जल्द से जल्द मदद करे वरना इनका परिवार भूखा मर जाएगा। ऑल इंडिया नेटवर्क सेक्स वर्कर संगठन के को ऑर्डिनेट अमित कुमार बताते हैं कि देश में कोरोना जब शुरु हुआ तो जीबी रोड दिल्ली में रहने वाली करीब 60 फिसदी सेक्स वर्कर्स अपने घर जा चुकी थीं। अब वहां 40 फिसदी औरतें ही बची हैं। जिनकी कोठा मालकिन खाने का इंतजाम तो कर रही है, लेकिन किराए में कोई छूट नहीं दी है। अभी ये महिलाएं दोगुने कीमत पर ब्याज लेकर अपना काम चला रही हैं।


 अमित ने लॉकडाउन हटने के 5-6 महीने के बाद की स्थिति का भी अनुमान लगा लिया है। उनका मानना है की जब सामान्य होने के बाद भी उनके किराए, राशन और पलायन की समस्या बनी रहेगी। जो घर जा चुकी हैं वो कोरोना के डर से वापस नहीं आने वाली। जो यहां रह गईं हैं उन्हें जल्दी ग्राहक नहीं मिलेंगे। लॉकडाउन के चलते इनकी स्थिति बहुत खराब हो गई है और इनका पेट भरने वाला भी कोई नहीं है।
loading...

रैंप वॉक के दौरान इस ‘हादसे’ का शिकार हुई थीं सोनाक्षी सिन्हा, पब्लिक ने भी बंद कर ली थी आंखें



सोनाक्षी सिन्हा को आज बच्चा-बच्चा पहचानता है. सोनाक्षी ने सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में पैर रखा था. पिछले कुछ सालों में सोनाक्षी ने बहुत नाम कमाया है. अब सोनाक्षी बॉलीवुड के टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हो गयी हैं. बता दें, सोनाक्षी को फिल्म इंडस्ट्री में लाने वाले सलमान खान हैं. सोनाक्षी आज भी इस बात के लिए सलमान का शुक्रिया अदा करना नहीं भूलतीं.


दरअसल, फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी का वजन काफी बढ़ा हुआ था. सलमान ने उनसे कहा था कि यदि वह अपना वजन कम कर लेती हैं तो वह उन्हें अपनी फिल्म में रोल देंगे. यहीं से सोनाक्षी ने वजन कम करने की ठानी और कुछ ही महीनों में सलमान के साथ फिल्म ‘दबंग’ में नजर आईं. आज बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिस्ट अभिनेत्रियों में भी सोनाक्षी का नाम शामिल होता है.


 वह इन्स्टाग्राम पर आये दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. सोनाक्षी कई बार जाने-माने फैशन डिज़ाइनर के लिए रैंप वॉक करती भी नजर आई हैं. सोनाक्षी की पिछली स्टाइल फाइल्स पर नजर डालने पर पता चलता है कि उन्हें फस-फी सिल्हूट (झमेले वाली ड्रेसेस) बिलकुल पसंद नहीं है. इस तरह की ड्रेसेस को वह अपनी वार्डरॉब से दूर ही रखती हैं. आमतौर पर सोनाक्षी को ऑफ ड्यूटी लुक्स में क्रॉप टॉप, high-waisted पैंट, कुर्ती-प्लाज़ोस और हाइब्रिड धोती पैंट पहनना पसंद है.
loading...



 वहीं, बात करें रेड कारपेट की तो वह बॉडीकॉन, मिनिस और सूट-साड़ी पहने कई बार नजर आ चुकी हैं. अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से सोनाक्षी को सिल्हूट के बारे में अच्छी खासी जानकारी है. इसके बावजूद उनसे कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिससे उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है. बीते दिनों सोनाक्षी ने मुंबई में आयोजित STREAX PROFESSIONAL COLLECTION RETRO REMIX इवेंट में हिस्सा लिया था.


इस दौरान उन्होंने रेट्रो लुक कैरी करते हुए कांफिडेंटली रैंप वॉक किया था. सोनाक्षी ने फॉर्म-फिटिंग वाला हेड-टू-टोस सीक्विनड डीप नेक गाउन ड्रेस पहना था. इसके साथ उन्होंने रेट्रो बॉब हेयरडू बनाया था और क्लासिक मेकअप में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी. हाथ में ब्रेसलेट, कानों में लॉन्ग ड्राप डाउन इयररिंग्स और गोल्डन स्टाइलटोस पहनकर सोनाक्षी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.

खूबसूरत मुस्कान के साथ सोनाक्षी रैंप वॉक कर ही रही थीं कि उन्हें एक ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ा. जी हां, इस दौरान वह एक ऐसे हादसे का शिकार हो गईं, जिसे वह शायद कभी नहीं भूल पाएंगी. दरअसल, सोनाक्षी ने अपने रेट्रो लुक को पूरा करने के लिए एक सीक्वल प्लगइन नेकलाइन वाला गाउन पहना था. रैंप पर चलने के दौरान उनका गाउन नीचे की ओर धीरे-धीरे खिसकने लगा.


हालांकि, सोनाक्षी को जैसे ही इस बात का अंदाजा लगा वह तुरंत सतर्क हो गईं और अपना पोज़ चेंज करने लगीं ताकि वह लोगों के सामने शर्मिंदा होने से बच सकें. उन्होंने जैसे-तैसे अपनी ड्रेस को काबू में किया. ऊप्स मोमेंट का शिकार होने के बावजूद उन्होंने अपना कॉन्फिडेंस लूज नहीं किया. इस बात के लिए सोनाक्षी की दाद तो बनती है. आपको बता दें सोनाक्षी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिनके साथ इस तरह की घटना घटी है. इससे पहले भी कई एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट का शिकार हो चुकी हैं. इस तरह के हादसे बेहद आम माने जाते हैं, लेकिन खास तब होते हैं जब उसे ग्रेस के साथ संभाला जाए.
loading...

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के बाद अब ये खास शख्स पहुंचा पुलिस स्टेशन, दर्ज कराया बयान!



 सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आत्महत्या मामले में पुलिस जांच में लगी हुई है. आए दिन किसी न किसी शख्स से सुशांत के बारे में पूछताछ चल रही है. बीते दिनों उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से की गई पुलिस पूछताछ खूब चर्चा में रही है. इस इनक्वायरी के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में रिया द्वारा कई खुलासों को लेकर दावे भी किए गए. पुलिस इस केस में पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों पहलुओं पर गहराई से पड़ताल कर रही है. वहीं अब बताया जा रहा है कि सुशांत के एक क्लोज फ्रेंड और रूम मेट रह चुके सिद्धार्थ पिठानी (Siddharth Pithani) से भी पूछताछ हुई है.

बीते दिनों सुशांत के निधन पर शोक व्यक्त करता सिद्धार्थ पिठानी का सोशल मीडिया पोस्ट खूब सुर्खियों में रहा था. वहीं अब स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की मानें तो सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को हाल ही में बांद्रा पुलिस स्टेशन पर स्पॉट किया गया. बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ और सुशांत मुंबई के बांद्रा में एक ही अपार्टमेंट शेयर कर चुके हैं. वहीं रिपोर्ट में बताया गया है कि सिद्धार्थ ब्लैक टी-शर्ट पहने और चेहरे पर मास्क लगाए बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे.
loading...


इससे पहले रिया चक्रवर्ती से पुलिस ने पूछताछ की थी. वो अपने पिता के साथ स्पॉट हुई थीं. रिया से पुलिस ने करीब 10 घंटों तक सुशांत की लाइफ के कई पहलुओं के बारे में पूछताछ की थी. बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके द्वारा सुशांत की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए गए.



loading...
बता दें कि सुशांत मामले पर तीन स्पेशल टीम्स बनाई गई हैं. वहीं इन दो लोगों से पुलिस की इन्हीं टीम्स में से एक पूछताछ करेगी. सुशांत केस में एक टीम उनके बिजनेस कॉन्टैक्ट से लेकर निजी रिश्तों तक हर पहलू की छानबीन कर रही है. पुलिस की तीसरी टीम सुशांत के डॉक्टर, दोस्तों, फैमिली मेंबर्स से पूछताछ में लगाई गई है. ऐसे ही करीब 10-11 लोगों से पूछताछ हो रही है.

Sunday, 21 June 2020

बड़े अरमानों से शख्स ने धूमधाम से रचाई शादी, सुहागरात में हुआ खुलासा- बीवी तो....


 आप उस व्यक्ति की भावनाओं का अंदाजा लगा सकते हैं जो सुहागरात पर अपनी पत्नी का इंतजार कर रहा हो। और उसे उसी दिन पता चले कि उसकी पत्नी औरत ही नहीं है बल्कि उसकी तरह ही एक पुरुष है। जी हां ऐसा ही हुआ है इंडोनेशिया के एक नए शादी शुदा जोड़े के साथ। पति का आरोप है उनकी पत्नी ने उन्हें धोखा दिया है। शादी के पहले अपनी सच्चाई नहीं बताई। वहीं पत्नी का कहना है कि उनका पति पहले से ही सब जानता था अब झूठा आरोप लगा रहा है।

इंडोनेशिया के वेस्ट नुसा तेंगारा में रहने वाले मिट 25 साल और मुह 31 साल के हैं। दोनों 2 जून को शादी के बंधन में बंधे थे। इंडोनेशिया के वेस्ट नुसा तेंगारा में रहने वाले मिट 25 साल और मुह 31 साल के हैं। दोनों 2 जून को शादी के बंधन में बंधे थे।दोनों ने पूरी रीति रिवाज से शादी की। हर रस्म और परंपरा को निभाया, लेकिन अब पति पत्नी दोनों एक दूसरे से तलाक चाहते हैं।


दोनों ने पूरी रीति रिवाज से शादी की। हर रस्म और परंपरा को निभाया, लेकिन अब पति पत्नी दोनों एक दूसरे से तलाक चाहते हैं।पति का आरोप है उनकी पत्नी पुरुष है और उनसे ये बात छुपाई गई। वहीं पत्न की इसे झूठा आरोप बताया है।

पति का आरोप है उनकी पत्नी पुरुष है और उनसे ये बात छुपाई गई। वहीं पत्न की इसे झूठा आरोप बताया है।
पत्नी का कहना है उनका पति शादी से पहले ही सब कुछ जानता था। शादी से पहले दोनों एक साथ एक ही घर में भी रुके थे।

पत्नी का कहना है उनका पति शादी से पहले ही सब कुछ जानता था। शादी से पहले दोनों एक साथ एक ही घर में भी रुके थे।आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया की जिरिए हुई थी। दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और शादी हो गई।

आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया की जिरिए हुई थी। दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और शादी हो गई।लेकिन शादी के बाद अब जो सच्चाई सामने आई है उसके बाद पति अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है

लेकिन शादी के बाद अब जो सच्चाई सामने आई है उसके बाद पति अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैवहीं पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस ने दोनों की बात बारी बारी से सुना है।

वहीं पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस ने दोनों की बात बारी बारी से सुना है।
loading...

loading...
पति का आरोप है उसकी पत्नी ने शादी की रात को उन्हें शारिरिक संबंध नहीं बनाने दिए थे। वहीं पत्नी का कहना है कि शादी से पहले भी वे एक बार इंटीमेट हो चुके हैं।

पति का आरोप है उसकी पत्नी ने शादी की रात को उन्हें शारिरिक संबंध नहीं बनाने दिए थे। वहीं पत्नी का कहना है कि शादी से पहले भी वे एक बार इंटीमेट हो चुके हैं।

रिया चक्रवर्ती पर लगा सुशांत राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, इस दिन होगी सुनवाई


मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लोगों में नेपोटिज्म को लेकर काफी गुस्सा है। इस केस में अब तक करन जौहर, एकता कपूर, यशराज फिल्म्स और सलमान खान फिल्म्स समेत कुल 7 प्रोडक्शन्स हाउस के खिलाफ शिकायत तक दर्ज कराई जा चुकी है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि बिहार की कोर्ट में रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। बता दें कि सुशांत की आत्महत्या के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ की थी।
loading...


रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार की अदालत में मुजफ्फरपुर के पटही इलाके के निवासी कुंदन कुमार ने याचिका दायर की है। कुंदन कुमार सुशांत राजपूत के बड़े फैन हैं। इस मामले की सुनवाई 24 जून को होगी। याचिका में रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है।

कोर्ट में दर्ज केस के बारे में बताते हुए याचिकाकर्ता के वकील ने बताया, मेरा क्लाइंट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का बहुत बड़ा फैन रहा है। एक्टर के निधन के बाद से ही वो गहरे सदमे में है। उन्होंने IPC की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत 19 जून को केस दर्ज करवाया है।

इसके पहले मुंबई पुलिस को दिए बयान में रिया ने बताया था कि सुशांत से उनका झगड़ा भी हुआ था जिसके बाद उन्होंने अपार्टमेंट छोड़ दिया। पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही है। अभी तक 15 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
loading...

सुनसान मैदान में 3 दिन से आ रही थी चीखने की आवाज, खोदी गई जमीन तो रेंगते हुए निकली …



एक मां खुद भूखी रहकर भी अपने बच्चे का पेट भरती है। इस उम्मीद से बुढ़ापे में बेटा उसका सहारा बनेगा। लेकिन आज के समय में कलियुगी बेटे अपनी मां को मौत देने से भी नहीं हिचकते। ऐसे ही एक कलियुगी बेटे ने चीन में अपनी 79 साल की अपाहिज मां को मौत के मुंह में धकेल दिया। लेकिन कहते हैं ना कि जिसपर भगवान की कृपा होती है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाता। महिला को उसकी बहू ने तीन दिन बाद एक कब्र से जिंदा बाहर निकाला। इस अजीबोगरीब और साथ ही बेहद शॉकिंग घटना ने सबको हैरान कर दिया।


 घटना चीन के शांक्सी प्रान्त की है। यहां एक शख्स जिसकी पहचान मिस्टर मा नाम से हुई, ने अपनी सगी मां को जिंदा ही कब्र में दफना दिया। जानकारी के मुताबिक, 58 साल का मा शांक्सी में अपनी अपाहिज मां, जिसकी पहचान वांग से हुई है, और अपनी पत्नी के साथ रहता था।
loading...


 2 मई को वांग अपनी अपाहिज मां को ठेले पर लेकर रात 8 बजे निकला था। कुछ घंटे बाद वो अकेला वापस आया। जब उसकी पत्नी सास के बारे में पूछा तो मा ने झूठ बोल दिया कि उसने एक ड्राइवर के साथ उसे रिश्तेदार के घर भेज दिया है।

 जब तीन दिन तक उसकी सास की कोई खबर नहीं आई, तो मिस्टर मा की पत्नी को चिंता हुई। उसने अपने रिश्तेदारों के पास सास की पूछताछ की। लेकिन कही भी उसका कोई नामोनिशान नहीं मिला। घबराकर महिला ने पुलिस को अपनी सास की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी।

पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मिस्टर मा को अरेस्ट कर लिया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने असलियत बता दी। उसने बताया कि वो अपनी अपाहिज मां से तंग आ गया था। इसलिए उसने अपनी मां को जिंदा कब्र में दफना दिया।

 पुलिस तुरंत उस जगह पहुंची, जहां मिस वांग को उनके बेटे ने दफनाया था। पुलिस को वहां किसी के चिल्लाने की आवाज आई। पुलिस ने तुरंत गड्ढे की खुदाई शुरू की। जब पुलिस ने गड्ढे से मिट्टी हटाई, तो अंदर से मिस वांग रेंगते हुए बाहर निकली। तीन दिन गड्ढे में बिना पानी और खाने के रहने के बाद भी वो जिंदा थी।
loading...


पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला के बेटे को अपनी माँ को मारने के आरोप में अरेस्ट कर लिया है। साथ ही आगे की जांच भी शुरू कर दी है।

सुशांत केस मामले में रिया चक्रवर्ती ने किए गंभीर खुलासे, शादी की बात को भी किया कुबूल


हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता सुशांत सिह राजपूत का हाल ही में निधन हो गया। सुशांत के निधन के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को सुशांत आत्महत्या केस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। वही अब रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को लेकर कई बड़े खुलासे किए है।

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में हुई पुलिस की तरफ से पूछताछ में शुरू से लेकर अंत तक की सारी कहानी बता दी है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि जब वह 6 जून को सुशांत का घर छोड़कर गई थीं तब उन्हें जाने के लिए खुद सुशांत ने ही बोला था। इसके साथ ही रिया ने पुलिस को यह भी बताया है कि सुशांत का अवसाद पर लगाम लगाने के लिए इलाज तो चल रहा था, लेकिन उन्होंने कुछ दिन पहले से ही दवाई लेना बंद कर दिया था।

हाल ही में गुरूवार को लगातार नौ घंटे तक चली पुलिस की पूछताछ में रिया ने अपने और सुशांत के बीच के रिश्ते को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। रिया ने बताया है कि वह सुशांत से साल 2012 में मिली थीं जब वह यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ में काम कर रही थीं, वहीं सुशांत भी यशराज फिल्म्स के बैनर तले ही ‘शुद्ध देसी रोमांस’ की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया है कि वह दोनों अक्सर पार्टीज में मिलते थे और जल्दी ही दोस्त बन गए थे और कुछ समय बाद एक दूसरे को डेट भी करने लगे थे। हालांकि, रिया ने पुलिस को बताया है कि उनके सुशांत के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद सुशांत से कई सारी फिल्में छूट गई थीं। रिया ने कहा कि, ‘हमारा रिश्ता शुरुआत से ही कुछ खास नहीं चल रहा था। उन्होंने बताया कि सुशांत हमेशा अपने मुद्दों में ही जूझता रहता था, वह मेरे साथ कोई समस्या साझा नहीं किया करता था।
loading...


रिया ने बताया कि जब भी उसे कोई परेशानी होती थी तो वह खुद को अकेला रखने के लिए पावना में अपने फार्महाउस पर चला जाता था, हमारे रिलेशनशिप में होने की वजह से हमारी पेशेवर जिंदगी भी प्रभावित हो रही थी। वह आगे कहती है कि ‘सुशांत के अंदर दिन पर दिन गुस्सा बढ़ता जा रहा था और इसके लिए उन्होंने एक मनोवैज्ञानिक चिकित्सक से सलाह लेना शुरू कर दिया था। रिया ने कहा कि, ‘हालांकि, कुछ ही दिन बाद सुशांत ने उन मनोवैज्ञानिक चिकित्सक के यहां से ली दवाओं को लेना बंद कर दिया। वह कहती है कि मुझसे यह बहाना लगाया कि अब मैं ठीक हूं और योगा और व्यायाम करके अपने आप को ठीक कर सकता हूं।

रिया ने आगे बात करते हुए बताया कि मेरे लिए बुरा तब हुआ जब 6 जून को सुशांत ने मुझे अपने घर से जाने के लिए बोल दिया, मैंने भी बिना कुछ सवाल किए उसे अकेला छोड़ दिया। वह कहती है कि सोचा था कि कुछ दिन अलग रहेंगे तो चीजें कुछ बेहतर हो जाएंगी। वही अंत में रिया ने बताया कि उन्हें उस दिन के बाद सुशांत की खबर सीधे 14 जून को मिली जब उन्होंने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने बताया कि, ‘हालांकि, उससे पिछली रात को सुशांत ने मुझे देर रात फोन किया था लेकिन उस वक्त मैं सोई हुई थी इसलिए मुझसे वह कॉल मिस हो गई, काश वह कॉल मैंने ले ली होती। रिया ने इसी बीच इस खबर की पुष्टि भी की है कि वह जल्द शादी भी करने वाले थे। पुलिस ने रिया का बयान तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। तफ्तीश अभी भी जारी है।
loading...



footerads

loading...