Showing posts with label Bollywood. Show all posts
Showing posts with label Bollywood. Show all posts

Friday, 21 August 2020

Sushant Singh Rajput केस में अब यह 'युवा नेता' कौन? बीजेपी नेता ने किया संदिग्ध भूमिका का इशारा

loading...


बॉलिवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या के मामले में जांच का आदेश मिलने के बाद सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच चुकी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रवक्ता सुरेश नखुआ ने एक 'युवा पॉलिटिशन' की भूमिका पर ऊंगली उठाई है। उन्होंने कहा कि इस हाई प्रोफाइल मामले में अपनी छवि चमकाने के मकसद से एक युवा नेता पूरी प्लानिंग के तहत खुद ही सीबीआई के सामने जा सकता है।

loading...

बीजेपी नेता नखुआ ने हालांकि किसी का स्पष्ट तौर पर नाम नहीं लिया। उन्होंने बताया, 'बहुत भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक एक युवा नेता अपनी इमेज बचाने के लिए खुद सीबीआई के सामने जा सकता है। आज या कल में यह नेता खुद से ही सीबीआई की टीम के सामने पूछताछ के लिए जा सकता है। बहुत तगड़ी PR रणनीति की प्लानिंग की जा रही है।'

नखुआ के अनुसार ऐसा करके वह 'युवा नेता' यह साबित करना चाहेगा कि उसने कुछ किया ही नहीं, इसलिए खुद सीबीआई के सामने आ गया। हालांकि यह नेता कौन है, इस बारे में नखुआ ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सबकुछ खुद ही सामने आ जाएगा। बता दें कि अभी तक इस केस में किसी नेता का नाम नहीं आया है। सुशांत के परिवार ने भी अपनी शिकायत में किसी नेता पर आरोप नहीं लगाए हैं।

loading...

ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत कैसे हुई? इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी CBI टीम मुंबई पहुंचते ही ऐक्‍शन मोड में है। शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम ने टीम ने सुशांत के कुक नीरज का बयान दर्ज कर लिया है, वहीं डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से भी मुलाकात कर ली है। सीबीआई मुंबई में 2 टीम बनाकर काम कर रही है। एक टीम ने बांद्रा पुलिस थाने पहुंचकर केस डायरी और दस्‍तावेज ले लिया है। सीबीआई की टीम सुशांत के घर पर डमी टेस्‍ट की भी तैयारी कर रही है।

बांद्रा पुलिस थाने पहुंचकर सीबीआई की टीम ने मुंबई पुलिस से केस डायरी के अलावा, सुशांत का फोन और लैपटॉप भी अपने कब्‍जे में ले लिया है। सीबीआई की टीम दो हिस्‍सों में बंटकर जांच कर रही है। इनमें से एक टीम को एसपी अनिल यादव लीड कर रहे हैं, जो पुलिस केस फाइल की जांच कर रही है। जबकि दूसरी टीम को एसपी नुपूर यादव लीड कर रही हैं, यह टीम फॉरेंसिक एनालिसिस कर रही है।

डीसीपी अभ‍िषेक त्रिमुखे के अलावा डीजीपी रैंक के एक और अफसर परमजीत सिंह दहिया से भी पूछताछ की खबर है। इस बीच जानकारी यह भी है कि सीबीआई की टीम आज सुशांत के घर जाकर वहां भी जांच करेगी। क्राइन सीन को भी रीक्रिएट किया जा सकता है। सीबीआई के साथ उनके अपने फॉरेंसिक एक्‍सपर्ट भी हैं। सीबीआई इस मामले में सुशांत के कथ‍ित दोस्‍त संदीप सिंह से भी पूछताछ करेगी।

loading...

Monday, 17 August 2020

सुशांत सिंह के दोस्त का दावा- मुझे पता है किसने रची साजिश, सुरक्षा मिले तो सभी को कर दूं बेनकाब

सुशांत सिंह के दोस्त का दावा- मुझे पता है किसने रची साजिश, सुरक्षा मिले तो सभी को कर दूं बेनकाब


नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने बीत चुके हैं लेकिन आभी भी उनकी मौत का कारण रहस्य बना हुआ है। इस बीच सुशांत सिंह के एक दोस्त गणेश हीवरकर ने एक्टर की मौत को लेकर एक बड़ा और चौंकाने दावा किया है जिसके बाद से वह सुर्खियों में आ गए हैं। गणेश हीवरकर उन्हें इस केस से जुड़ी कुछ ऐसी बातें पता है जिसका खुलासा हो गया तो बहुत से लोग बेनकाब हो जाएंगे। हालांकि सुशांत के दोस्त ने अपनी सुरक्षा की चिंता करते हुए नामों का खुलासा करने से पहले सुरक्षा की मांग की है। 

loading...
सुशांत के दोस्त ने किए कई खुलासे

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही उनके घर में एक पार्टी का जिक्र इन दिनों कई लोगों ने किया। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता नारायण राणे ने भी दावा करते हुए कहा था कि सुशांत की मौत से ठीक एक रात पहले उनके घर में एक पार्टी ऑर्गेनाइज की गई थी जिसमें कई बॉलीवुड और राजनैतिक हस्तियां शामिल हुई थीं। अब सुशांत सिंह के दोस्त गणेश हीवरकर ने भी उसी पार्टी का जिक्र करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

दिशा सालियान की मौत के भी राजदार

गणेश हीवरकर ने सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत को लेकर भी कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि वह दिशा की मौत को लेकर भी कई राज जानते हैं। इसकी जानकारी कई लोगों को पहले ही लग चुकी थी। वहीं, गणेश ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की बात गलत है, वह सुसाइड नहीं कर सकते। गणेश ने दावा किया है कि उन्हें पता है सुशांत के साथ किसने साजिश रची और वे उन सभी लोगों का नाम जानते हैं। 

loading...
मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा 

इस खुलासे के बाद गणेश हीवरकर ने अपने लिए मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की है। गौरतलब है कि सुशांत के मौत के कुछ दिनों बाद ही पार्टी की बात सामने आई थी, इस पार्टी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, सुशांत के परिवार का आरोप है कि एक्टर के खाते से 15 करोड़ रुपये गायब हैं। रुपये को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया गया था। सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसियों ने भी इस बाबत तफ्तीश तेज कर दी है। 

सुशांत को डिप्रेशन हो ही नहीं सकता: अनुपम खेर 

उधर, सुशांत सिंह के परिवार वाले और फैंस लगातार मुहिम चालकर केंद्र सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं, फिलहाल बिहार सरकार की सिफारिश के बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया है। सुशांत सिंह सुसाइड को लेकर हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं जिसके बाद से यह केस और पेचीदा होता जा रहा है। टाइम्स नाउ से बातचीत के दौरान सुशांत सिंह के साथ काम कर चुके वरिष्ठ कलाकार अनुपम खेर ने दावा किया है कि सुशांत को डिप्रेशन हो ही नहीं सकता। 

मैंने भी ऐसा बुरा दौर देखा: 

अनुपम अनुपम खेर ने कहा, 'मेंटल हेल्थ और अकेलापन से कोई भी जूझ सकता है। हालांकि, सुशांत ऐसे कतई नहीं थे जो डिप्रेशन में आकर अपनी जान दे दें।' अनुपम खेर ने कहा, 'मानसिक स्वास्थ्य की समस्या उसे भी हो सकती है जो खुश है, मैंने भी ऐसा बुरा दौर देखा है। कई लोग मेरी बात पर विश्वास नहीं करेंगे लेकिन मैं अपने डॉक्टर से मिला था। मुझे नींद नहीं आती थी। ऐसे में डॉक्टर ने मुझे मनोचिकित्सक के पास जाने की सलाह दी थी
loading...

Tuesday, 14 July 2020

सुशांत के निधन के 1 महीने बाद रिया के व्हाट्सऐप ने खोला राज, दिखा कैसा था दोनों का रिश्ता



आज से ठीक एक महीने पहले यानि 14 जून 2020 को हमने बॉलीवुड के एक हुनरमंद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) खो दिया था। इस दिन सुशांत अपने मुंबई स्थित बांद्रा वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। उन्होने फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी। इस बात को आज (14 जुलाई) पूरा एक महिना हो चुका है। सुशांत के जाने का गम अब तक कम नहीं हो पाया है। लोग सुशांत को बेहद मिस कर रहे हैं। सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का भी कुछ ऐसा ही हाल है।
loading...



 सुशांत के निधन के एक महीने बाद उन्होने एक खास अंदाज में सुशांत को याद किया है। रिया के व्हाट्सऐप डीपी पर दिखे सुशांत दरअसल रिया ने अपने व्हाट्सऐप का डिस्प्ले पिक्चर (DP) चेंज कर दिया है। इस नए डीपी में वे सुशांत के साथ बड़ा ही प्यारा पोज देती नजर आ रही है। इस तस्वीर में सुशांत मुस्कुराते हुए रिया की तरफ प्यार से देख रहे हैं। वहीं रिया के चेहरे पर भी हल्की सी मुस्कान है और वे कैमरे की तरफ देख रही हैं। एक दिलचस्प बात ये है कि दोनों ने इस फोटो में एक ही कलर के कपड़े पहन रखे हैं। सुशांत और रिया की यह फोटो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। फैंस तो इसे देख और भी भावुक हो गए। वे सुशांत को पहले से ज्यादा मिस करने लगें। एक ही फ्लैट में रहते थे सुशांत-रिया बताया जा रहा है कि रिया और सुशांत पिछले कुछ महीनो से रिलेशनशिप में थे।
loading...
 



ये दोनों एक फ्लैट भी शेयर कर रहे थे। सुशांत के सुसाइड के कुछ दिन पहले ही रिया ने फ्लैट छोड़ा था। इस सुसाइड केस में पुलिस ने रिया से भी घंटों पूछताछ की थी। रिया सहित पुलिस अभी तक 38 लोगों से इस संबंध में पूछताछ कर चुकी है। इसमें सुशांत के पिता, डॉक्टर, पूर्व गर्लफ्रैंड (अंकिता लोखंडे) और दोस्तों से लेकर संजय लीला भंसाली, टैलेंट मैनेजर रेशमा शेट्टी, शेखर कपूर, यशराज फिल्म्स के स्टाफ तक कई लोग शामिल हैं। डिप्रेशन से जूझ रहे थे सुशांत सुशांत पिछले एक साल से डिप्रेशन में थे। 


बीते छह महीनो से वे एक मनोचिकित्सक के पास भी जा रहे थे। सुसाइड के बाद पुलिस को उनके कमरे से डिप्रेशन की गोलियां भी मिली थी। उनके एक करीबी दोस्त के अनुसार सुशांत ने वह दवाएं लेना बंद कर दी थी। फिलहाल पुलिस इसे डिप्रेशन का केस मानकर ही चल रही है। हालांकि कुछ लोग इस मामले में सीबीआई जांच की मांग भी कर रहे हैं। 24 जुलाई को सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ (Dil Bechara) भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वे न्यू एक्ट्रेस संजना सांघी (Sanjana Sanghi) के साथ नजर आएंगे। फिल्म को सुशांत के दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर मुखेश छबड़ा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म डिजिटल प्लेटफार्म डिज्नी हॉटस्टार प्लस पर रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर और टाइटल ट्रेक आ चुका है। लोगों को दोनों ही बड़े पसंद आए हैं।
loading...

सुशांत के निधन के एक महीने बाद बाहर निकले अंकिता लोखंडे के जज़्बात, दिया जला बोली- भगवान..



14 जून 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने अपने मुंबई के निवास स्थल पर फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी। उनकी खुदखुशी की खबर सुन पूरा बॉलीवुड हिल गया था। किसी को समझ नहीं आया की उन्होने आखिर ऐसा क्यों किया। आज 14 जुलाई को सुशांत के निधन को एक महिना पूरा हो गया। इस मौके पर उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने एक फोटो साझा की। बता दें की सुशांत की मौत के बाद से अंकिता ने सोशल मीडिया पर एक भी पोस्ट नहीं डाली थी। ऐसे में सुशांत के जाने के बाद यह उनकी पहली पोस्ट है। इस पोस्ट में भी अंकिता ने सुशांत का नाम कहीं नहीं लिखा लेकिन फिर भी बहुत कुछ कम शब्दों में कह डाला।
loading...

सुशांत के लिए अंकिता ने जलाया दिया


दरअसल सुशांत के निधन को एक महिना पूरा होने पर अंकिता ने उनकी याद में दिया जलाया है। इसकी एक तस्वीर भी उन्होने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में भगवान के मंदिर के सामने सफ़ेद फूल के ऊपर एक दिया जगमगाता दिखाई दे रहा है। इस फोटो को साझा करने के साथ अंकिता कैप्शन में लिखती है – Child of God (भगवान का बच्चा)

लोगों के आए रिएक्शन


सुशांत को लेकर अंकिता की ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। लोग कमेंट कर सुशांत की आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। इसके साथ ही वे अंकिता की अच्छी सेहत के लिए भी दुआ मांग रहे हैं। एक यूजर ने यह भी लिखा ‘उम्मीद है कि आप ठीक होंगी।’ फिर एक कमेंट आया ‘भगवान आपको ताकत, प्यार और खुशियां दें।’
बता दें कि सुशांत के निधन से अब तक अंकिता ने सुशांत को लेकर एक भी पोस्ट नहीं की है। शायद अंकिता सुशांत और अपने रिश्ते को निजी रख उसका सम्मान करना चाहती है। इस पोस्ट में भी उन्होने बिना सुशांत की फोटो शेयर किए या उनका नाम लिखे बहुत कुछ कह दिया। फैंस को अंकिता का ये अंदाज बड़ा पसंद आ रहा है।
loading...

बहुत गहरा था दोनों का रिश्ता


गौरतलब हैं कि अंकिता और सुशांत की लव स्टोरी ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से शुरू हुई थी। इस शो में दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। इनका रिश्ता करीब 6 सालों तक चला लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। यह एक साथ लीव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। ब्रेकअप की वजह को लेकर कई तरह की बातें बताई जाती है। जैसे अंकिता सुशांत को लेकर बहुत पाजेसिव हो गई थी। वे शादी कर सेटल भी होना चाहती थी। वहीं सुशांत पहले बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते थे इसलिए शादी का तब उनका कोई इरादा नहीं था। एक खबर यह भी आई थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की सुशांत से बढ़ती नज़दीकियाँ भी अंकिता के ब्रेकअप का कारण था।
loading...

Monday, 22 June 2020

रैंप वॉक के दौरान इस ‘हादसे’ का शिकार हुई थीं सोनाक्षी सिन्हा, पब्लिक ने भी बंद कर ली थी आंखें



सोनाक्षी सिन्हा को आज बच्चा-बच्चा पहचानता है. सोनाक्षी ने सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में पैर रखा था. पिछले कुछ सालों में सोनाक्षी ने बहुत नाम कमाया है. अब सोनाक्षी बॉलीवुड के टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हो गयी हैं. बता दें, सोनाक्षी को फिल्म इंडस्ट्री में लाने वाले सलमान खान हैं. सोनाक्षी आज भी इस बात के लिए सलमान का शुक्रिया अदा करना नहीं भूलतीं.


दरअसल, फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी का वजन काफी बढ़ा हुआ था. सलमान ने उनसे कहा था कि यदि वह अपना वजन कम कर लेती हैं तो वह उन्हें अपनी फिल्म में रोल देंगे. यहीं से सोनाक्षी ने वजन कम करने की ठानी और कुछ ही महीनों में सलमान के साथ फिल्म ‘दबंग’ में नजर आईं. आज बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिस्ट अभिनेत्रियों में भी सोनाक्षी का नाम शामिल होता है.


 वह इन्स्टाग्राम पर आये दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. सोनाक्षी कई बार जाने-माने फैशन डिज़ाइनर के लिए रैंप वॉक करती भी नजर आई हैं. सोनाक्षी की पिछली स्टाइल फाइल्स पर नजर डालने पर पता चलता है कि उन्हें फस-फी सिल्हूट (झमेले वाली ड्रेसेस) बिलकुल पसंद नहीं है. इस तरह की ड्रेसेस को वह अपनी वार्डरॉब से दूर ही रखती हैं. आमतौर पर सोनाक्षी को ऑफ ड्यूटी लुक्स में क्रॉप टॉप, high-waisted पैंट, कुर्ती-प्लाज़ोस और हाइब्रिड धोती पैंट पहनना पसंद है.
loading...



 वहीं, बात करें रेड कारपेट की तो वह बॉडीकॉन, मिनिस और सूट-साड़ी पहने कई बार नजर आ चुकी हैं. अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से सोनाक्षी को सिल्हूट के बारे में अच्छी खासी जानकारी है. इसके बावजूद उनसे कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिससे उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है. बीते दिनों सोनाक्षी ने मुंबई में आयोजित STREAX PROFESSIONAL COLLECTION RETRO REMIX इवेंट में हिस्सा लिया था.


इस दौरान उन्होंने रेट्रो लुक कैरी करते हुए कांफिडेंटली रैंप वॉक किया था. सोनाक्षी ने फॉर्म-फिटिंग वाला हेड-टू-टोस सीक्विनड डीप नेक गाउन ड्रेस पहना था. इसके साथ उन्होंने रेट्रो बॉब हेयरडू बनाया था और क्लासिक मेकअप में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी. हाथ में ब्रेसलेट, कानों में लॉन्ग ड्राप डाउन इयररिंग्स और गोल्डन स्टाइलटोस पहनकर सोनाक्षी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.

खूबसूरत मुस्कान के साथ सोनाक्षी रैंप वॉक कर ही रही थीं कि उन्हें एक ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ा. जी हां, इस दौरान वह एक ऐसे हादसे का शिकार हो गईं, जिसे वह शायद कभी नहीं भूल पाएंगी. दरअसल, सोनाक्षी ने अपने रेट्रो लुक को पूरा करने के लिए एक सीक्वल प्लगइन नेकलाइन वाला गाउन पहना था. रैंप पर चलने के दौरान उनका गाउन नीचे की ओर धीरे-धीरे खिसकने लगा.


हालांकि, सोनाक्षी को जैसे ही इस बात का अंदाजा लगा वह तुरंत सतर्क हो गईं और अपना पोज़ चेंज करने लगीं ताकि वह लोगों के सामने शर्मिंदा होने से बच सकें. उन्होंने जैसे-तैसे अपनी ड्रेस को काबू में किया. ऊप्स मोमेंट का शिकार होने के बावजूद उन्होंने अपना कॉन्फिडेंस लूज नहीं किया. इस बात के लिए सोनाक्षी की दाद तो बनती है. आपको बता दें सोनाक्षी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिनके साथ इस तरह की घटना घटी है. इससे पहले भी कई एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट का शिकार हो चुकी हैं. इस तरह के हादसे बेहद आम माने जाते हैं, लेकिन खास तब होते हैं जब उसे ग्रेस के साथ संभाला जाए.
loading...

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के बाद अब ये खास शख्स पहुंचा पुलिस स्टेशन, दर्ज कराया बयान!



 सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आत्महत्या मामले में पुलिस जांच में लगी हुई है. आए दिन किसी न किसी शख्स से सुशांत के बारे में पूछताछ चल रही है. बीते दिनों उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से की गई पुलिस पूछताछ खूब चर्चा में रही है. इस इनक्वायरी के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में रिया द्वारा कई खुलासों को लेकर दावे भी किए गए. पुलिस इस केस में पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों पहलुओं पर गहराई से पड़ताल कर रही है. वहीं अब बताया जा रहा है कि सुशांत के एक क्लोज फ्रेंड और रूम मेट रह चुके सिद्धार्थ पिठानी (Siddharth Pithani) से भी पूछताछ हुई है.

बीते दिनों सुशांत के निधन पर शोक व्यक्त करता सिद्धार्थ पिठानी का सोशल मीडिया पोस्ट खूब सुर्खियों में रहा था. वहीं अब स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की मानें तो सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को हाल ही में बांद्रा पुलिस स्टेशन पर स्पॉट किया गया. बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ और सुशांत मुंबई के बांद्रा में एक ही अपार्टमेंट शेयर कर चुके हैं. वहीं रिपोर्ट में बताया गया है कि सिद्धार्थ ब्लैक टी-शर्ट पहने और चेहरे पर मास्क लगाए बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे.
loading...


इससे पहले रिया चक्रवर्ती से पुलिस ने पूछताछ की थी. वो अपने पिता के साथ स्पॉट हुई थीं. रिया से पुलिस ने करीब 10 घंटों तक सुशांत की लाइफ के कई पहलुओं के बारे में पूछताछ की थी. बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके द्वारा सुशांत की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए गए.



loading...
बता दें कि सुशांत मामले पर तीन स्पेशल टीम्स बनाई गई हैं. वहीं इन दो लोगों से पुलिस की इन्हीं टीम्स में से एक पूछताछ करेगी. सुशांत केस में एक टीम उनके बिजनेस कॉन्टैक्ट से लेकर निजी रिश्तों तक हर पहलू की छानबीन कर रही है. पुलिस की तीसरी टीम सुशांत के डॉक्टर, दोस्तों, फैमिली मेंबर्स से पूछताछ में लगाई गई है. ऐसे ही करीब 10-11 लोगों से पूछताछ हो रही है.

Sunday, 21 June 2020

रिया चक्रवर्ती पर लगा सुशांत राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, इस दिन होगी सुनवाई


मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लोगों में नेपोटिज्म को लेकर काफी गुस्सा है। इस केस में अब तक करन जौहर, एकता कपूर, यशराज फिल्म्स और सलमान खान फिल्म्स समेत कुल 7 प्रोडक्शन्स हाउस के खिलाफ शिकायत तक दर्ज कराई जा चुकी है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि बिहार की कोर्ट में रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। बता दें कि सुशांत की आत्महत्या के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ की थी।
loading...


रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार की अदालत में मुजफ्फरपुर के पटही इलाके के निवासी कुंदन कुमार ने याचिका दायर की है। कुंदन कुमार सुशांत राजपूत के बड़े फैन हैं। इस मामले की सुनवाई 24 जून को होगी। याचिका में रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है।

कोर्ट में दर्ज केस के बारे में बताते हुए याचिकाकर्ता के वकील ने बताया, मेरा क्लाइंट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का बहुत बड़ा फैन रहा है। एक्टर के निधन के बाद से ही वो गहरे सदमे में है। उन्होंने IPC की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत 19 जून को केस दर्ज करवाया है।

इसके पहले मुंबई पुलिस को दिए बयान में रिया ने बताया था कि सुशांत से उनका झगड़ा भी हुआ था जिसके बाद उन्होंने अपार्टमेंट छोड़ दिया। पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही है। अभी तक 15 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
loading...

Mahesh Bhatt ने Kangana Ranaut के साथ की थी गंदी हरकत, चप्पल से मारकर किया था थियेटर से बाहर




नई दिल्ली। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी खास अभिनय से एक फिल्म इंडस्ट्री एक अलग मुकाम हासिल किया है लेकिन जितनी वो अपने अभिनय के कारण चर्चे में रहती है उससे कही अधिक अपने बेबाकी बयानों के चलते सुर्खियां बटोरते नजर आती है। अभी हाल ही में हुई सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद वो लोगों का सपोर्ट करते नजर आई, और बॉलीवुड पर चल रहे भाई भतीजावाद को लेकर खुलकर बयानबाजी करते हुए फैंस के दिल में खास जगह बनाई है जिसके चलते अब उनके फॉलोआर्स की संख्या में भी पहले से कहीं अधिक इजाफा हुआ है। लेकिन इन दिनों उनका एक किस्सा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है उनकी बहन रंगोली चंदेल ने भी इस किस्से को काफी पहले ट्विटर के जरिए शेयर किया था।
loading...


यह विवादित किस्सा फिल्म इंटस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर महेश भट्ट(mahesh bhatt c) से जुड़ा है। रंगोली ने ट्वीट के जरिए खुलासा किया था कि महेश भट्ट (mahesh bhatt controversy) ने कंगना को एक बार चप्पल फेंककर मारा था उन्होंने ये भी बताया था कि इस घटना के बाद कंगना की क्या हालत हुई थी। रंगोली ने इस बात का खुलासा काफी समय पहले एक ट्वीट के जरिए किया था कि किस तरह 19 साल की उम्र में कंगना के साथ महेश भट्ट ने ये गदीं हरकत की थी। रंगोली ने एक ट्वीट में कहा था 'कंगना रनौत जब 'वो लम्हें' का प्रिव्यू देखने के लिए थियेटर पहुंची थीं तो उन्होंने कंगना पर चप्पल फेंकी थी। और कंगना को उन्होंने उसकी ही फिल्म को देखने से मना कर दिया था। वो जब घर वापस आई तो काफी डरी हुई थी वो पूरी रात रोती रही... उस दौरान उसकी उम्र सिर्फ 19 साल ही थी'
loading...
।


 इस बात का खुलासा रंगोली ने उस दौरान किया था जब कंगना ने आलिया पर कई तंज कसे थे, जिसके बाद आलिया ने भी कंगना को करारा जवाब दिया था। वहीं आलिया की मां सोनी राजदान ने अपने ट्विटर पर लिखा था कि कंगना को बॉलीवुड में महेश भट्ट ने ब्रेक दिया था. बाद में रंगोली ने अलिया की मां सोनी राजदान को टैग करते हुए लिखा, 'सोनी जी, महेश भट्ट ने कंगना को कोई ब्रेक नहीं दिया, अनुराग बसु ने उन्हें ब्रेक दिया था'। इस ट्वीट के बाद सोनी राजदान और आलिया भट्ट ने मामले को ज्यादा उठाना उचित नही समझा। लेकिन इस बात को लेकर आज भी बहस होती है कि कंगना को ब्रेक अनुराग बसु ने दिया था या महेश भट्ट ने। दोनों ही परिवार अलग-अलग दावे करते हैं।
loading...

महेश भट्ट: बॉलीवुड का सबसे बिगड़ैल बुजुर्ग, काले कारनामों से भरा पड़ा है जिसका इतिहास !




सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है, और बॉलीवुड के एलीट वर्ग के विरुद्ध उनके प्रशंसकों और सिनेमा प्रेमियों ने मोर्चा खोल दिया। एक एक सेलेब्रिटी की पोल खोली जा रही है, चाहे वो कितना ही लोकप्रिय या शक्तिशाली क्यों न हो, और इसी कड़ी में अब नाम जुड़ा है फिल्म निर्माता और पूर्व निर्देशक महेश भट्ट का।
loading...

 आपको याद ही होगा कैसे महेश भट्ट ने सुशांत सिंह राजपूत को पागल सिद्ध करने का असफल प्रयास किया था। हाल ही में महेश भट्ट से जुड़ी लेखिका सुहृता सेनगुप्ता ने बताया की कैसे महेश भट्ट सुशांत के अवसाद वाले स्थिति से काफी चिंतित थे, और उन्हें आभास हो रहा था की शायद सुशांत ‘परवीन बाबी की राह पर’ चल पड़ा है, और उसने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को सुशांत का साथ छोड़ देने की सलाह दी थी।

 इस बकवास दलील को काँग्रेस के मुखपत्र नेशनल हेराल्ड ने बड़ी बेशर्मी से अपने पोर्टल पर प्रकाशित कराया था। लेकिन ये तो मात्र प्रारम्भ है, क्योंकि महेश भट्ट का इतिहास बहुत ही काला है, जो केवल सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का उपहास उड़ाने तक सीमित नहीं है।


महेश भट्ट का अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ भी काफी गहरा संबंध रहा है, और रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड भी रही हैं। ऐसे में कोई हैरानी की बात नहीं होगी यदि सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए विवश करने में महेश भट्ट की भूमिका भी सामने आ जाए।


 अगर आप महेश भट्ट के पूरे करियर पर एक नज़र डालें, तो आपको समझ आएगा कि ये समस्या बहुत पुरानी है। जब महेश भट्ट शादी शुदा थे, तब भी उनका परवीन बाबी के साथ अफेयर चला था। इसी समय परवीन की मानसिक अस्वस्थता की खबर भी सामने आई थी, और जब मामला बिगड़ने लगा, तो महेश भट्ट ने बड़ी आसानी से परवीन को किनारे कर अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया और फिर एक और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनी राज़दान से विवाह किया।

 पर ये तो मात्र प्रारम्भ था। महेश भट्ट ने भारतीय संस्कृति, और पिता पुत्री के सम्बन्धों को तार तार करते हुए फिल्मफेयर मैगज़ीन के कवर पेज के लिए अपनी बेटी पूजा भट्ट को होठों पर चूमते हुए फोटो खिंचवाई। आग में घी डालने वाली बात तो यह थी कि महेश भट्ट ने यह भी कहा था, “यदि पूजा मेरी बेटी न होती, तो मैं उससे शादी कर लेता”। इसे नीचता की पराकाष्ठा न कहें तो क्या कहें? पर महेश भट्ट का विवादों ने कभी साथ नहीं छोड़ा।
loading...


धाकड़ आईपीएस अफसर राकेश मारिया ने अपनी आत्मकथा ‘लेट मी से इट नाऊ’ में बताया है कि कैसे जब गुलशन कुमार की हत्या की संभावना सामने आई, तब उन्होंने महेश भट्ट को कहा था कि वे गुलशन को इस बारे में सूचित करें, परंतु उसने ऐसा नहीं किया, और अगस्त 1997 में गुलशन को गोलियों से भून दिया गया था। इसके अलावा महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट पर भी लश्कर ए तैयबा के एजेंट डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी के साथ घनिष्ठ संबंध सिद्ध हुए हैं।

हेडली ने यहाँ तक बताया था कि वे राहुल को आईएसआई के एजेंट के तौर पर नियुक्त करवाना चाहता था शायद इसी कनैक्शन को छुपाने के लिए उसने आरएसएस पर 26 / 11 हमले कराने का आरोप लगाया था। जिस तरह सुशांत को महेश भट्ट ने मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के तौर पर दिखाने का प्रयास किया है, वो उसके इतिहास को देखते हुए कोई हैरानी की बात नहीं है। सच कहें तो महेश भट्ट का विवादों के साथ चोली दामन का साथ रहा है, और जिस तरह से उसने सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को भुनाने का प्रयास किया है, उसके लिए जो निंदा की जाये, वो कम होगी।
loading...

भूतिया था सुशांत सिंह राजपूत का बांद्रा वाला घर? रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ के दौरान किया खुलासा!




loading...
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार ऐसी खबरें सामने आ रहीं हैं जो कि काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनके कई करीबियों से पुलिस की पूछताछ जारी है और हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। लेकिन अब जो खुलासा रिया चक्रवर्ती ने पुलिस से बात करते हुए किया है वो काफी ज्यादा चर्चा में हैं और लोग इसको अफवाह भी बता रहें हैं।


पीपिंगमून की मानें तो रिया चक्रवर्ती ने पुलिस को बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत का बांद्रा वाला घर भूतिया है। जी हैं उन्होने उस घर के हॉन्टेड होने का दावा किया है। इस खबर के सामने आने के बाद लोग इसको अफवाह बता रहे हैं।


रिया ने ये भी कहा कि सुशांत सिंह राजपूत इस घर में अंकिता लोखंडे से अलग होने के बाद शिफ्ट हुए थे। वो ना सिर्फ यहां पर शिफ्ट हुए बल्कि उन्होने एक पार्टी भी दी थी। बिल्डिंग के लोग खबर ये भी है कि उनकी बिल्डिंग के लोग सुशांत के घर होने वाली पार्टियों से काफी ज्यादा परेशान हो गए थे। ऐसा करीबियों का कहना है।


 सुशांत की मौत हालांकि सच क्या है वो तो सुशांत के साथ ही चला गया है लेकिन उनके करीबी डिप्रेशन का ही जिक्र कर रहे हैं। सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर मुद्दा काफी ज्यादा गर्माया हुआ है और लोग लगातार नेपोटिज्म को लेकर सवाल खड़ा कर रहे है।

दिग्गज लपेटे में 


इस मामले में बॉलीवुड के कई दिग्गज लपेटे में हैं और उनको विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में बीइंग ह्यूमन स्टोर में तोड़ फोड़ हुई है। वर्कफ्रंट वर्कफ्रंट की बात करें तो सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म काई पो छे से अपने करियर की शुरुआत की थी और उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। दिल बेचारा इस समय वो फिल्म दिल बेचारा को लेकर के चर्चा में चल रहे थे जिसमें उनके साथ संघना सांघी नजर आने वाली थीं। ओटीटी प्लेटफॉर्म अब ये फिल्म उनके बिना ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी जबकि फैंस की मांग है कि वो इस फिल्म को थिएटर में देखना चाहते हैं।
loading...

सुशांत संग झगड़े की खबरों पर फूटा सूरज पंचोली का गुस्सा, अब सामने आकर बताई पूरी सच्चाई




loading...
बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत के बाद किसी को यकीन ही नही हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है। ऐसे हमेशा हंसता, मुस्कुराता हुआ एक्टर सुसाइड भी कर सकता है ये किसी ने नही सोचा था। हालांकि, सुशांत संह राजपूत को पता नही क्या परेशानी रही होगी जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया।



 बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन से जूझ रहे थे। लेकिन उन्हें डिप्रेशन किस बात का था इस पर अभी तक खुलासा नही हो पाया है। हालांकि, पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने सभी को हैरानी में डाल दिया है। सुशांत के चले जाने के बाद पूरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक का मातम छाया हुआ है। सुशांत के निधन के बाद उनके फैंस और सेलिब्रिटी भी काफी दुखी है।


सोशल मीडिया पर अब लगातार सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। साथ ही उनके करीबी उनके बारे में खुलासे कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता सूरज पंचोली ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। फिल्म हीरो फेम एक्टर सूरज पंचोली ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक खास पोस्ट साझा किया है।



 इस लंबे-चौड़े पोस्ट में सूरज पंचोली ने यह भी बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके रिश्ते कैसे थे। इतना ही नहीं सूरज पंचोली ने उन खबरों को लेकर भी अपनी पोस्ट में प्रतिक्रिया दी जिनमें बताया जा रहा है कि सूरज और सुशांत सिंह राजपूत के बीच झगड़ा हुआ था। सूरज पंचोली ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है कि, ‘मैं यह नहीं करना चाहता था, लेकिन करना पड़ रहा है क्योंकि चुप रहने से गलतफहमियां बढ़ जाती हैं। वह आगे कहते है कि यह मैं अपने खुद के अनुभव से बता रहा हूं, ऑनलाइन कई गलत रिपोर्ट और मैसेज देख रहा हूं जो काफी दर्दनाक हैं।



उन्होंने आगे कहा कि यह रिपोर्ट्स मेरी और सुशांत की लड़ाई को लेकर हैं, मुझे नहीं पता कौन ऐसी बकवास और निराधार अफवाह फैला रहा है’। इतना ही नही सूरज पंचोली ने आगे अपने पोस्ट में लिखा कि, ‘मेरी और सुशांत की सिर्फ अच्छी यादे हैं, हम एक-दूसरे को भाई कहकर बुलाते थे। उन्होंने आगे सुशांत के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरी और उनकी अच्छी और मस्ती भरी यादें थीं, वह मेरे साथ अच्छे से व्यवहार करते थे और मैं उन्हें सीनियर की तरह सम्मान देता था।


सुशांत ने ये भी कहा कि इतना ही नहीं मैं उनके काम का बहुत बड़ा फैन भी था, इस तरह की बातें बनना बंद करो क्योंकि यह दिल दुखाने वाला है। अपने पोस्ट को खत्म करते हुए सूरज पंचोली ने लिखा कि जो अब नहीं रहे उसके बारे में ऐसे बातें बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। बात करें सुशांत सिंह राजपूत की, तो सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में रविवार 14 जून को बांद्रा मुंबई में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया यह अभी तक किसी को पता नहीं चल पाया है।



लेकिन उनकी मौत के बाद एक बार फिर से भाई-भतीजावाद पर चर्चा शुरू हो गई है। सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके परिवार और दोस्तों के बीच विले पार्क में हुआ। इस दौरान सभी काफी दुखी और उदास नजर आए। वही हाल ही में गुरुवार को ही सुशांत सिंह राजपूत का अस्थि विसर्जन गंगा में किया गया, जिसकी कई तस्वीरें भी सामने आई है।
loading...

Saturday, 20 June 2020

सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती का काला सच आया सामने वायरल हुई महेश भट्ट के संग तस्वीरें



सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में उथल-पुथल मच गई है। एक के बाद एक इंडस्ट्री के कई लोगों के नाम सामने आ रहे हें। सुशांत सिंह सुसाइड मामले में अब तक कुल 13 लोगों का बयान दर्ज किया जा चुका है। वहीं अब पुलिस दोस्तों, नौकरों और रिश्तेदारों के साथ ही सुशांत सिंह के साथ काम करने वाले लोगों और प्रोडक्शन हाउसेस से भी पूछताछ करने जा रही है। वहीं कल यानी गुरुवार का सुशांत की ​कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से मुंबई पुलिस ने लंबे समय तक पूछताछ की।
loading...




 पूछताछ के बाद सोशल मीडिया पर महेश भट्ट के साथ रिया चक्रवर्ती की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। बता दें कि इन तस्वीरों को खुद रिया चक्रवर्ती ने खुद साल 2018 में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए महेश भट्ट को जन्मदिन की बधाई दी थी। रिया ने लिखा था- 'हैप्पी बर्थडे मेरे बुद्धा। सर ये आपने मुझे प्यार से संभाला, प्यार दिया और मुझे उड़ना सिखाया। आप एक ऐसे इंसान हैं जो दूसरों को रोशन करते हैं।'


 इन तस्वीरों को लेकर यूजर्स लगातार महेश भट्ट को खरीखोटी सुना रहे हैं। महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की एक साथ की ये तस्वीर आज की नहीं बल्कि 2 साल पुरानी हैं। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर लोग महेश भट्ट को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
loading...

footerads

loading...