loading...
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान वैश्विक राजनीति के समीकरणों पर बात करते हुए रशीद ने कहा कि आज चीन अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन के खिलाफ खड़ा है जबकि अपने नए दोस्तों नेपाल, श्रीलंका, ईरान और रूस के साथ नया ब्लॉक बना रहा है. रशीद ने कहा कि ऐसे में पाकिस्तान को चीन के साथ खड़ा होना चाहिए. इसके आगे रशीद ने कहा, 'अगर पाकिस्तान पर भारत ने हमला किया तो कन्वेन्शन वॉर की कोई गुंजाइश नहीं होगी.
यह खूनी और आखिरी जंग होगी और ऐटमी जंग होगी. हमारा हथियार कैलकुलेटेड, छोटा, परफेक्ट और निशाने पर है. असम तक टार्गेट कर सकता है. पाकिस्तान के पास कन्वेन्शन जंग की गुंजाइश कम है.'
loading...
पहले भी कई बार दी है धमकी
इससे पहले पिछले साल भी रशीद ने कहा था, '126 दिन धरने में शामिल था, उस वक्त मुल्क के हालात और सरहदी मामलात ऐसे नहीं थे. यह सीरियस थ्रेट है इस मुल्क को और ये जंग खौफनाक हो सकती है. ये कन्वेंशनल आर्म नहीं होगी। जो अक्ल के अंधे ये समझ रहे हैं कि 4-6 दिन टैंक, तोपें चलेंगी या हवाई जहाज, एयर अटैक होंगे या नेवी के गोले चलेंगे... नो वे. दिस विल बी ऐटॉमिक वॉर। दिस विल बी अ क्लियर कट ऐटॉमिक वॉर. और जिस तरह की जरूरत होगी उस तरह का असलहा इस्तेमाल करेंगे.'loading...

No comments:
Post a Comment