Monday, 22 June 2020

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के बाद अब ये खास शख्स पहुंचा पुलिस स्टेशन, दर्ज कराया बयान!



 सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आत्महत्या मामले में पुलिस जांच में लगी हुई है. आए दिन किसी न किसी शख्स से सुशांत के बारे में पूछताछ चल रही है. बीते दिनों उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से की गई पुलिस पूछताछ खूब चर्चा में रही है. इस इनक्वायरी के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में रिया द्वारा कई खुलासों को लेकर दावे भी किए गए. पुलिस इस केस में पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों पहलुओं पर गहराई से पड़ताल कर रही है. वहीं अब बताया जा रहा है कि सुशांत के एक क्लोज फ्रेंड और रूम मेट रह चुके सिद्धार्थ पिठानी (Siddharth Pithani) से भी पूछताछ हुई है.

बीते दिनों सुशांत के निधन पर शोक व्यक्त करता सिद्धार्थ पिठानी का सोशल मीडिया पोस्ट खूब सुर्खियों में रहा था. वहीं अब स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की मानें तो सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को हाल ही में बांद्रा पुलिस स्टेशन पर स्पॉट किया गया. बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ और सुशांत मुंबई के बांद्रा में एक ही अपार्टमेंट शेयर कर चुके हैं. वहीं रिपोर्ट में बताया गया है कि सिद्धार्थ ब्लैक टी-शर्ट पहने और चेहरे पर मास्क लगाए बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे.
loading...


इससे पहले रिया चक्रवर्ती से पुलिस ने पूछताछ की थी. वो अपने पिता के साथ स्पॉट हुई थीं. रिया से पुलिस ने करीब 10 घंटों तक सुशांत की लाइफ के कई पहलुओं के बारे में पूछताछ की थी. बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके द्वारा सुशांत की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए गए.



loading...
बता दें कि सुशांत मामले पर तीन स्पेशल टीम्स बनाई गई हैं. वहीं इन दो लोगों से पुलिस की इन्हीं टीम्स में से एक पूछताछ करेगी. सुशांत केस में एक टीम उनके बिजनेस कॉन्टैक्ट से लेकर निजी रिश्तों तक हर पहलू की छानबीन कर रही है. पुलिस की तीसरी टीम सुशांत के डॉक्टर, दोस्तों, फैमिली मेंबर्स से पूछताछ में लगाई गई है. ऐसे ही करीब 10-11 लोगों से पूछताछ हो रही है.

No comments:

Post a Comment

footerads

loading...