Sunday, 21 June 2020

सुशांत केस मामले में रिया चक्रवर्ती ने किए गंभीर खुलासे, शादी की बात को भी किया कुबूल


हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता सुशांत सिह राजपूत का हाल ही में निधन हो गया। सुशांत के निधन के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को सुशांत आत्महत्या केस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। वही अब रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को लेकर कई बड़े खुलासे किए है।

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में हुई पुलिस की तरफ से पूछताछ में शुरू से लेकर अंत तक की सारी कहानी बता दी है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि जब वह 6 जून को सुशांत का घर छोड़कर गई थीं तब उन्हें जाने के लिए खुद सुशांत ने ही बोला था। इसके साथ ही रिया ने पुलिस को यह भी बताया है कि सुशांत का अवसाद पर लगाम लगाने के लिए इलाज तो चल रहा था, लेकिन उन्होंने कुछ दिन पहले से ही दवाई लेना बंद कर दिया था।

हाल ही में गुरूवार को लगातार नौ घंटे तक चली पुलिस की पूछताछ में रिया ने अपने और सुशांत के बीच के रिश्ते को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। रिया ने बताया है कि वह सुशांत से साल 2012 में मिली थीं जब वह यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ में काम कर रही थीं, वहीं सुशांत भी यशराज फिल्म्स के बैनर तले ही ‘शुद्ध देसी रोमांस’ की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया है कि वह दोनों अक्सर पार्टीज में मिलते थे और जल्दी ही दोस्त बन गए थे और कुछ समय बाद एक दूसरे को डेट भी करने लगे थे। हालांकि, रिया ने पुलिस को बताया है कि उनके सुशांत के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद सुशांत से कई सारी फिल्में छूट गई थीं। रिया ने कहा कि, ‘हमारा रिश्ता शुरुआत से ही कुछ खास नहीं चल रहा था। उन्होंने बताया कि सुशांत हमेशा अपने मुद्दों में ही जूझता रहता था, वह मेरे साथ कोई समस्या साझा नहीं किया करता था।
loading...


रिया ने बताया कि जब भी उसे कोई परेशानी होती थी तो वह खुद को अकेला रखने के लिए पावना में अपने फार्महाउस पर चला जाता था, हमारे रिलेशनशिप में होने की वजह से हमारी पेशेवर जिंदगी भी प्रभावित हो रही थी। वह आगे कहती है कि ‘सुशांत के अंदर दिन पर दिन गुस्सा बढ़ता जा रहा था और इसके लिए उन्होंने एक मनोवैज्ञानिक चिकित्सक से सलाह लेना शुरू कर दिया था। रिया ने कहा कि, ‘हालांकि, कुछ ही दिन बाद सुशांत ने उन मनोवैज्ञानिक चिकित्सक के यहां से ली दवाओं को लेना बंद कर दिया। वह कहती है कि मुझसे यह बहाना लगाया कि अब मैं ठीक हूं और योगा और व्यायाम करके अपने आप को ठीक कर सकता हूं।

रिया ने आगे बात करते हुए बताया कि मेरे लिए बुरा तब हुआ जब 6 जून को सुशांत ने मुझे अपने घर से जाने के लिए बोल दिया, मैंने भी बिना कुछ सवाल किए उसे अकेला छोड़ दिया। वह कहती है कि सोचा था कि कुछ दिन अलग रहेंगे तो चीजें कुछ बेहतर हो जाएंगी। वही अंत में रिया ने बताया कि उन्हें उस दिन के बाद सुशांत की खबर सीधे 14 जून को मिली जब उन्होंने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने बताया कि, ‘हालांकि, उससे पिछली रात को सुशांत ने मुझे देर रात फोन किया था लेकिन उस वक्त मैं सोई हुई थी इसलिए मुझसे वह कॉल मिस हो गई, काश वह कॉल मैंने ले ली होती। रिया ने इसी बीच इस खबर की पुष्टि भी की है कि वह जल्द शादी भी करने वाले थे। पुलिस ने रिया का बयान तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। तफ्तीश अभी भी जारी है।
loading...



No comments:

Post a Comment

footerads

loading...