Sunday, 21 June 2020

जमकर हो रहे विरोध के बाद Salman Khan का आया ट्वीट, कहा.....




नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Death) की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। आज एक्टर के निधन को एक हफ्ता पूरा हो जाएगा, लेकिन लोगों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को बायकॉट करने की मुहिम छिड़ी हुई है। जिसमें एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का नाम भी शामिल है। भारी विरोध के बीच अब सलमान खान ने एक ट्वीट किया है और लोगों से अपील की है कि वह सुशांत के परिवार का साथ दें।
loading...


सलमान खान ने ट्वीट (Salman Khan Tweet) करते हुए लिखा, 'मैं अपने सभी फैंस से गुजारिश करता हूं कि वो सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहे और गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें। भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस मुश्किल समय में सुशांत के परिवार का सहारा बने। किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है।' हालांकि लोगों ने उनके इस ट्वीट को छवि सुधारने का काम बताया है। किसी ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि इतनी अच्छी एक्टिंग अगर फिल्मों में की होती तो अभी तक ऑस्कर मिल गया होता।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई जगहों पर सलमान खान के पुतले जलाए जा रहे हैं। बिहार में उनके बीइंग ह्यूमन शोरूम से उनकी तस्वीरें हटा दी गई हैं। इसके साथ ही जिन जगहों पर सलमान के पोस्टर लगे हैं लोग उन्हें भी उतार कर जला रहे हैं। साथ ही सलमान की फिल्मों को बायकॉट (Boycott Salman Khan) करने की मांग भी कर रहे हैं।
वहीं, सलमान खान के खिलाफ एक के बाद एक बॉलीवुड से आवाजें उठनी शुरू हो गई हैं। अनुराग कश्यप के भाई और दबंग के निर्देशक रहे अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) ने सलमान और उनके परिवार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनव ने सलमान खान और उनके भाईयों पर यह आरोप लगाया था कि खान परिवार ने उनके कॅरियर को नुकसान पहुंचाया था। वहीं, सिंगर सोनू निगम ने भी एक वीडियो (Sonu Nigam Video) साझा कर बिना सलमान खान का नाम लिए कई आरोप लगाए थे।

सोनू निगम ने कहा था, अगर जल्द ही म्यूजिक इंडस्ट्री में भी गुटबाजी खत्म नहीं हुई तो संभव है कि यहां भी आत्महत्या की खबर सुनाई दे। उन्होंने बताया कि म्यूजिक इंडस्ट्री में ज्यादा गुटबाजी है और यहां केवल दो लोगों की चलती है। सोनू निगम ने कहा 'कई बार मेरे साथ ये हो चुका है कि मुझसे गाने गवाए गए लेकिन एक अभिनेता जिस पर खुद आरोप लगे हैं वो आकर मना कर देता है कि इसके गाने मत रखो। उसने अरिजीत सिंह के साथ भी यही किया है। एक-एक गाने को नौ-नौ लोगों से गवाते हैं।
loading...
'



Mahesh Bhatt ने Kangana Ranaut के साथ की थी गंदी हरकत, चप्पल से मारकर किया था थियेटर से बाहर




नई दिल्ली। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी खास अभिनय से एक फिल्म इंडस्ट्री एक अलग मुकाम हासिल किया है लेकिन जितनी वो अपने अभिनय के कारण चर्चे में रहती है उससे कही अधिक अपने बेबाकी बयानों के चलते सुर्खियां बटोरते नजर आती है। अभी हाल ही में हुई सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद वो लोगों का सपोर्ट करते नजर आई, और बॉलीवुड पर चल रहे भाई भतीजावाद को लेकर खुलकर बयानबाजी करते हुए फैंस के दिल में खास जगह बनाई है जिसके चलते अब उनके फॉलोआर्स की संख्या में भी पहले से कहीं अधिक इजाफा हुआ है। लेकिन इन दिनों उनका एक किस्सा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है उनकी बहन रंगोली चंदेल ने भी इस किस्से को काफी पहले ट्विटर के जरिए शेयर किया था।
loading...


यह विवादित किस्सा फिल्म इंटस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर महेश भट्ट(mahesh bhatt c) से जुड़ा है। रंगोली ने ट्वीट के जरिए खुलासा किया था कि महेश भट्ट (mahesh bhatt controversy) ने कंगना को एक बार चप्पल फेंककर मारा था उन्होंने ये भी बताया था कि इस घटना के बाद कंगना की क्या हालत हुई थी। रंगोली ने इस बात का खुलासा काफी समय पहले एक ट्वीट के जरिए किया था कि किस तरह 19 साल की उम्र में कंगना के साथ महेश भट्ट ने ये गदीं हरकत की थी। रंगोली ने एक ट्वीट में कहा था 'कंगना रनौत जब 'वो लम्हें' का प्रिव्यू देखने के लिए थियेटर पहुंची थीं तो उन्होंने कंगना पर चप्पल फेंकी थी। और कंगना को उन्होंने उसकी ही फिल्म को देखने से मना कर दिया था। वो जब घर वापस आई तो काफी डरी हुई थी वो पूरी रात रोती रही... उस दौरान उसकी उम्र सिर्फ 19 साल ही थी'
loading...
।


 इस बात का खुलासा रंगोली ने उस दौरान किया था जब कंगना ने आलिया पर कई तंज कसे थे, जिसके बाद आलिया ने भी कंगना को करारा जवाब दिया था। वहीं आलिया की मां सोनी राजदान ने अपने ट्विटर पर लिखा था कि कंगना को बॉलीवुड में महेश भट्ट ने ब्रेक दिया था. बाद में रंगोली ने अलिया की मां सोनी राजदान को टैग करते हुए लिखा, 'सोनी जी, महेश भट्ट ने कंगना को कोई ब्रेक नहीं दिया, अनुराग बसु ने उन्हें ब्रेक दिया था'। इस ट्वीट के बाद सोनी राजदान और आलिया भट्ट ने मामले को ज्यादा उठाना उचित नही समझा। लेकिन इस बात को लेकर आज भी बहस होती है कि कंगना को ब्रेक अनुराग बसु ने दिया था या महेश भट्ट ने। दोनों ही परिवार अलग-अलग दावे करते हैं।
loading...

सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर ने किए 4 चौंकाने वाले खुलासे


सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या कर ली और पुलिस इसके पीछे छिपे कारणों का पता लगा रही है। डिप्रेशन के शिकार सुशांत अपना इलाज मनोचिकित्सक डा. केरसी चावला से करा रहे थे। साइकैट्रिस्ट से पुलिस ने पूछताछ की और उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
loading...
1) सुशांत को अंकिता लोखंडे से अलग होने का था अफसोस। अंकिता और सुशांत ने पवित्र रिश्ता नामक टीवी धारावाहिक में साथ काम किया था। वही दोस्ती हुई जो प्रेम में बदल गई। दोनों ने लगभग 6 साल डेटिंग की और फिर ब्रेकअप हो गया। ब्रेक-अप के बाद शुरुआत में तो सुशांत ठीक रहे, लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि अंकिता जितना उन्हें चाहती थी उतना कोई नहीं चाहता था। लिहाजा वे परेशान रहने लगे।
2) सुशांत पिछले एक साल से डिप्रेशन में थे और उन्हें रात में नींद भी नहीं आती थी। वे कुछ घंटे ही सो पाते थे। उन्हें अजीब विचार आते थे।
3) डॉक्टर के अनुसार वे कृति सेनन के साथ भी जुड़े पर यह रिश्ता लंबा नहीं टिक पाया। दोनों ने राब्ता फिल्म साथ में की थी। फिल्म फ्लॉप रही और रिश्ता भी।
4) एक स्टार किड के साथ भी सुशांत का रिश्ता जुड़ा। लेकिन स्टार किड की मां को सुशांत पसंद नहीं थे इसलिए यह रिश्ता टूट गया।
loading...

महेश भट्ट: बॉलीवुड का सबसे बिगड़ैल बुजुर्ग, काले कारनामों से भरा पड़ा है जिसका इतिहास !




सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है, और बॉलीवुड के एलीट वर्ग के विरुद्ध उनके प्रशंसकों और सिनेमा प्रेमियों ने मोर्चा खोल दिया। एक एक सेलेब्रिटी की पोल खोली जा रही है, चाहे वो कितना ही लोकप्रिय या शक्तिशाली क्यों न हो, और इसी कड़ी में अब नाम जुड़ा है फिल्म निर्माता और पूर्व निर्देशक महेश भट्ट का।
loading...

 आपको याद ही होगा कैसे महेश भट्ट ने सुशांत सिंह राजपूत को पागल सिद्ध करने का असफल प्रयास किया था। हाल ही में महेश भट्ट से जुड़ी लेखिका सुहृता सेनगुप्ता ने बताया की कैसे महेश भट्ट सुशांत के अवसाद वाले स्थिति से काफी चिंतित थे, और उन्हें आभास हो रहा था की शायद सुशांत ‘परवीन बाबी की राह पर’ चल पड़ा है, और उसने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को सुशांत का साथ छोड़ देने की सलाह दी थी।

 इस बकवास दलील को काँग्रेस के मुखपत्र नेशनल हेराल्ड ने बड़ी बेशर्मी से अपने पोर्टल पर प्रकाशित कराया था। लेकिन ये तो मात्र प्रारम्भ है, क्योंकि महेश भट्ट का इतिहास बहुत ही काला है, जो केवल सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का उपहास उड़ाने तक सीमित नहीं है।


महेश भट्ट का अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ भी काफी गहरा संबंध रहा है, और रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड भी रही हैं। ऐसे में कोई हैरानी की बात नहीं होगी यदि सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए विवश करने में महेश भट्ट की भूमिका भी सामने आ जाए।


 अगर आप महेश भट्ट के पूरे करियर पर एक नज़र डालें, तो आपको समझ आएगा कि ये समस्या बहुत पुरानी है। जब महेश भट्ट शादी शुदा थे, तब भी उनका परवीन बाबी के साथ अफेयर चला था। इसी समय परवीन की मानसिक अस्वस्थता की खबर भी सामने आई थी, और जब मामला बिगड़ने लगा, तो महेश भट्ट ने बड़ी आसानी से परवीन को किनारे कर अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया और फिर एक और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनी राज़दान से विवाह किया।

 पर ये तो मात्र प्रारम्भ था। महेश भट्ट ने भारतीय संस्कृति, और पिता पुत्री के सम्बन्धों को तार तार करते हुए फिल्मफेयर मैगज़ीन के कवर पेज के लिए अपनी बेटी पूजा भट्ट को होठों पर चूमते हुए फोटो खिंचवाई। आग में घी डालने वाली बात तो यह थी कि महेश भट्ट ने यह भी कहा था, “यदि पूजा मेरी बेटी न होती, तो मैं उससे शादी कर लेता”। इसे नीचता की पराकाष्ठा न कहें तो क्या कहें? पर महेश भट्ट का विवादों ने कभी साथ नहीं छोड़ा।
loading...


धाकड़ आईपीएस अफसर राकेश मारिया ने अपनी आत्मकथा ‘लेट मी से इट नाऊ’ में बताया है कि कैसे जब गुलशन कुमार की हत्या की संभावना सामने आई, तब उन्होंने महेश भट्ट को कहा था कि वे गुलशन को इस बारे में सूचित करें, परंतु उसने ऐसा नहीं किया, और अगस्त 1997 में गुलशन को गोलियों से भून दिया गया था। इसके अलावा महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट पर भी लश्कर ए तैयबा के एजेंट डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी के साथ घनिष्ठ संबंध सिद्ध हुए हैं।

हेडली ने यहाँ तक बताया था कि वे राहुल को आईएसआई के एजेंट के तौर पर नियुक्त करवाना चाहता था शायद इसी कनैक्शन को छुपाने के लिए उसने आरएसएस पर 26 / 11 हमले कराने का आरोप लगाया था। जिस तरह सुशांत को महेश भट्ट ने मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के तौर पर दिखाने का प्रयास किया है, वो उसके इतिहास को देखते हुए कोई हैरानी की बात नहीं है। सच कहें तो महेश भट्ट का विवादों के साथ चोली दामन का साथ रहा है, और जिस तरह से उसने सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को भुनाने का प्रयास किया है, उसके लिए जो निंदा की जाये, वो कम होगी।
loading...

भूतिया था सुशांत सिंह राजपूत का बांद्रा वाला घर? रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ के दौरान किया खुलासा!




loading...
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार ऐसी खबरें सामने आ रहीं हैं जो कि काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनके कई करीबियों से पुलिस की पूछताछ जारी है और हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। लेकिन अब जो खुलासा रिया चक्रवर्ती ने पुलिस से बात करते हुए किया है वो काफी ज्यादा चर्चा में हैं और लोग इसको अफवाह भी बता रहें हैं।


पीपिंगमून की मानें तो रिया चक्रवर्ती ने पुलिस को बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत का बांद्रा वाला घर भूतिया है। जी हैं उन्होने उस घर के हॉन्टेड होने का दावा किया है। इस खबर के सामने आने के बाद लोग इसको अफवाह बता रहे हैं।


रिया ने ये भी कहा कि सुशांत सिंह राजपूत इस घर में अंकिता लोखंडे से अलग होने के बाद शिफ्ट हुए थे। वो ना सिर्फ यहां पर शिफ्ट हुए बल्कि उन्होने एक पार्टी भी दी थी। बिल्डिंग के लोग खबर ये भी है कि उनकी बिल्डिंग के लोग सुशांत के घर होने वाली पार्टियों से काफी ज्यादा परेशान हो गए थे। ऐसा करीबियों का कहना है।


 सुशांत की मौत हालांकि सच क्या है वो तो सुशांत के साथ ही चला गया है लेकिन उनके करीबी डिप्रेशन का ही जिक्र कर रहे हैं। सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर मुद्दा काफी ज्यादा गर्माया हुआ है और लोग लगातार नेपोटिज्म को लेकर सवाल खड़ा कर रहे है।

दिग्गज लपेटे में 


इस मामले में बॉलीवुड के कई दिग्गज लपेटे में हैं और उनको विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में बीइंग ह्यूमन स्टोर में तोड़ फोड़ हुई है। वर्कफ्रंट वर्कफ्रंट की बात करें तो सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म काई पो छे से अपने करियर की शुरुआत की थी और उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। दिल बेचारा इस समय वो फिल्म दिल बेचारा को लेकर के चर्चा में चल रहे थे जिसमें उनके साथ संघना सांघी नजर आने वाली थीं। ओटीटी प्लेटफॉर्म अब ये फिल्म उनके बिना ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी जबकि फैंस की मांग है कि वो इस फिल्म को थिएटर में देखना चाहते हैं।
loading...

सुशांत संग झगड़े की खबरों पर फूटा सूरज पंचोली का गुस्सा, अब सामने आकर बताई पूरी सच्चाई




loading...
बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत के बाद किसी को यकीन ही नही हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है। ऐसे हमेशा हंसता, मुस्कुराता हुआ एक्टर सुसाइड भी कर सकता है ये किसी ने नही सोचा था। हालांकि, सुशांत संह राजपूत को पता नही क्या परेशानी रही होगी जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया।



 बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन से जूझ रहे थे। लेकिन उन्हें डिप्रेशन किस बात का था इस पर अभी तक खुलासा नही हो पाया है। हालांकि, पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने सभी को हैरानी में डाल दिया है। सुशांत के चले जाने के बाद पूरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक का मातम छाया हुआ है। सुशांत के निधन के बाद उनके फैंस और सेलिब्रिटी भी काफी दुखी है।


सोशल मीडिया पर अब लगातार सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। साथ ही उनके करीबी उनके बारे में खुलासे कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता सूरज पंचोली ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। फिल्म हीरो फेम एक्टर सूरज पंचोली ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक खास पोस्ट साझा किया है।



 इस लंबे-चौड़े पोस्ट में सूरज पंचोली ने यह भी बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके रिश्ते कैसे थे। इतना ही नहीं सूरज पंचोली ने उन खबरों को लेकर भी अपनी पोस्ट में प्रतिक्रिया दी जिनमें बताया जा रहा है कि सूरज और सुशांत सिंह राजपूत के बीच झगड़ा हुआ था। सूरज पंचोली ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है कि, ‘मैं यह नहीं करना चाहता था, लेकिन करना पड़ रहा है क्योंकि चुप रहने से गलतफहमियां बढ़ जाती हैं। वह आगे कहते है कि यह मैं अपने खुद के अनुभव से बता रहा हूं, ऑनलाइन कई गलत रिपोर्ट और मैसेज देख रहा हूं जो काफी दर्दनाक हैं।



उन्होंने आगे कहा कि यह रिपोर्ट्स मेरी और सुशांत की लड़ाई को लेकर हैं, मुझे नहीं पता कौन ऐसी बकवास और निराधार अफवाह फैला रहा है’। इतना ही नही सूरज पंचोली ने आगे अपने पोस्ट में लिखा कि, ‘मेरी और सुशांत की सिर्फ अच्छी यादे हैं, हम एक-दूसरे को भाई कहकर बुलाते थे। उन्होंने आगे सुशांत के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरी और उनकी अच्छी और मस्ती भरी यादें थीं, वह मेरे साथ अच्छे से व्यवहार करते थे और मैं उन्हें सीनियर की तरह सम्मान देता था।


सुशांत ने ये भी कहा कि इतना ही नहीं मैं उनके काम का बहुत बड़ा फैन भी था, इस तरह की बातें बनना बंद करो क्योंकि यह दिल दुखाने वाला है। अपने पोस्ट को खत्म करते हुए सूरज पंचोली ने लिखा कि जो अब नहीं रहे उसके बारे में ऐसे बातें बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। बात करें सुशांत सिंह राजपूत की, तो सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में रविवार 14 जून को बांद्रा मुंबई में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया यह अभी तक किसी को पता नहीं चल पाया है।



लेकिन उनकी मौत के बाद एक बार फिर से भाई-भतीजावाद पर चर्चा शुरू हो गई है। सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके परिवार और दोस्तों के बीच विले पार्क में हुआ। इस दौरान सभी काफी दुखी और उदास नजर आए। वही हाल ही में गुरुवार को ही सुशांत सिंह राजपूत का अस्थि विसर्जन गंगा में किया गया, जिसकी कई तस्वीरें भी सामने आई है।
loading...

Saturday, 20 June 2020

सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती का काला सच आया सामने वायरल हुई महेश भट्ट के संग तस्वीरें



सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में उथल-पुथल मच गई है। एक के बाद एक इंडस्ट्री के कई लोगों के नाम सामने आ रहे हें। सुशांत सिंह सुसाइड मामले में अब तक कुल 13 लोगों का बयान दर्ज किया जा चुका है। वहीं अब पुलिस दोस्तों, नौकरों और रिश्तेदारों के साथ ही सुशांत सिंह के साथ काम करने वाले लोगों और प्रोडक्शन हाउसेस से भी पूछताछ करने जा रही है। वहीं कल यानी गुरुवार का सुशांत की ​कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से मुंबई पुलिस ने लंबे समय तक पूछताछ की।
loading...




 पूछताछ के बाद सोशल मीडिया पर महेश भट्ट के साथ रिया चक्रवर्ती की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। बता दें कि इन तस्वीरों को खुद रिया चक्रवर्ती ने खुद साल 2018 में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए महेश भट्ट को जन्मदिन की बधाई दी थी। रिया ने लिखा था- 'हैप्पी बर्थडे मेरे बुद्धा। सर ये आपने मुझे प्यार से संभाला, प्यार दिया और मुझे उड़ना सिखाया। आप एक ऐसे इंसान हैं जो दूसरों को रोशन करते हैं।'


 इन तस्वीरों को लेकर यूजर्स लगातार महेश भट्ट को खरीखोटी सुना रहे हैं। महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की एक साथ की ये तस्वीर आज की नहीं बल्कि 2 साल पुरानी हैं। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर लोग महेश भट्ट को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
loading...

बॉयफ्रेंड के लिए शिखर धवन की बेटी ने मुंडवाया सिर, वायरल हुई तस्वीर




भारतीय क्रिकेट टीम के गब्बर यानी शिखर धवन से पूरी दुनिया परिचित है। उनका स्टाइल उनके फैंस कॉपी भी करते हैं। सोशल मीडिया पर भी धवन काफी एक्टिव रहते हैं। अपने बच्चों पर पूरे परिवार के साथ उनके मस्ती करते वीडियो बनाते हुए लॉकडाउन के दौरान देखा गया है।
loading...


शिखर के बेटा जोरावर को अक्सर उनके करीब सभी वीडियो में देखा गया है। जो बिलकुल शिखर जैसे दिखते भी हैं। इस बीच शिखर धवन की 20 वर्ष की बेटी आलिया धवन इन दिनों अपने सोशल वर्क के काफी चर्चा में है। शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से वर्ष 2012 में शादी है।

आयशा की यह दूसरी शादी है, पहली शादी से उनकी दो बेटियां हैं। दूसरी शादी के बाद आयशा और शिखर का एक बेटा हुआ है जिसका नाम जोरावर है। बड़ी बेटी आलिया अपने नाम के साथ धवन लिखती हैं। पूरे परिवार के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग है। जो शिखर द्वारा शेयर गए वीडियो और तस्वीरों में दिखाई देता है।



 कैंसर पीड़ित मरीजों के समर्थन के लिए आलिया धवन ने बॉयफ्रेंड जकारी कैस के साथ अपने भी सिर मुंडवा लिया है। जिसकी वजह से उनकी इन दिनों काफी तारीफ भी हो रही है। इस तस्वीर को इंस्टा पर शेयर करते हुए शिखर और आयशा ने लिखा कि, उन्‍हें अपनी बेटी पर गर्व है, यह कुछ ऐसे पल होते हैं, जब आपका दिल भर आता है।

 जिसके बाद इंस्‍टा पर आलिया ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, उन्‍हें इतना आत्‍मविश्‍वासी बनाने के लिए परिवार का धन्‍यवाद किया। इसके आलावा आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड जकारी कैस को भी शुक्रिया अदा किया। आलिया सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
loading...

footerads

loading...